Kab Hai Eid Ul Fitr 2024: भारत में कब है ईद-उल-फितर? जानें किस दिन दिखेगा चांद और कैसे होगा जश्न

Kab Hai Eid Ul Fitr 2024: मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व ईद-उल-फितर कब है? यह सवाल इस वक्त इस्लाम के हर शख्स के दिमाग में कौंध रहा है। ईद-उल-फितर को ईद या रमजान ईद के नाम से भी पुकारते है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के अंत का प्रतीक कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान साल का नौवां महीना होता है और शव्वाल दसवां महीना होता है। इसी महीने के पहले दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर सेलिब्रेट किया जाता है।
विश्वभर के मुस्लिमों के लिए ईद-उल-फितर का पर्व रमजान के महीने भर के रोजे के अंत का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुस्लिमों को अपने इस पवित्र त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस वर्ष ईद-उल-फितर की सही तारीख क्या है? और कब यह भारत समेत प्रमुख इस्लामिक देशों में मनाया जाएगा? सऊदी अरब, यूएई, भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों में ईद का चांद कब नजर आने वाला है? चलिए जानते है -
9 अप्रैल को दिख सकता है चांद
सऊदी अरब, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा जैसे देशों में मुस्लिमों ने 11 मार्च, 2024 से रोजा शुरू किये थे। इस्लामिक कैलेंडर हिजरी के अनुसार, एक महीना 29 या 30 दिन का रहता है। यदि इस साल रमजान 29 दिन के रहे तो यहां 8 अप्रैल, सोमवार को ईद का चांद दिखाई दे सकता है। वहीं, भारत में लोगों ने 12 मार्च 2024 से रोजा रखने शुरू किये थे, ऐसे में भारत में ईद-उल-फितर का चांद 9 अप्रैल, मंगलवार को दिखाई देने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
भारत में कब है ईद-उल-फितर
ईद-उल-फितर इस्लाम का प्रमुख पर्व है। रमजान के आखिरी दिन के अंत में चांद देखने के लिए मुस्लिम समाज के लोग घर की छतों और खुले स्थानों पर इकट्ठे होते है। यदि दक्षिण एशियाई देशों के साथ-साथ भारत में भी 9 अप्रैल, मंगलवार की शाम चांद दिखाई देता है, तो ईद-उल-फितर बुधवार 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। वहीं, यदि 10 अप्रैल बुधवार को इफ्तार के बाद चांद दिखाई देता है, तो ईद-उल-फितर का जश्न 11 अप्रैल, गुरूवार को किया जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS