Lakshmi Narayan Yog 2024: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। इसी के चलते सभी नौ ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि के देवता बुद्ध ग्रह 31 May शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। बुध का यहां पहले से ही मौजूद शुक्र ग्रह से मिलन होगा, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। बुध गोचर और लक्ष्मी नारायण राजयोग के चलते राशिचक्र की 3 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। चलिए जानते है उनके बारे में विस्तार से -

मेष राशिफल 
(Mesh Rashifal) 

बुध और शुक्र की युति से वृषभ राशि में निर्मित हो रहे लक्ष्मी नारायण राजयोग का जबरदस्त लाभ मेष जातकों को होगा। इन जातकों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकते है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि होगी। इसके अलावा कारोबार कर रहे लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

बुध और शुक्र की युति से वृषभ राशि में निर्मित हो रहे लक्ष्मी नारायण राजयोग का जबरदस्त लाभ कन्या राशि के जातकों को भी मिलने वाला है। इन जातकों को भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। इनके लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आर्थिक स्तिथि में सुधार देखने को मिलेगा। इसका अलावा दांपत्य जीवन में भी प्रेम पहले से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही जातकों के जीवन में चल रहा मानसिक तनाव भी दूर होगा। सेहत का पूरा साथ मिलेगा। 

मीन राशिफल 
(Meen Rashifal) 

बुध और शुक्र की युति से वृषभ राशि में निर्मित हो रहे लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ प्रभाव मीन जातकों पर भी होगा। इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और सैलेरी में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके अलावा जीवन में तय किये लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। साथ ही धन लाभ का जबरदस्त समय है, लाभ मिलता रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम जीवन में पहले से अधिक आनंद होगा। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।