Budh Gochar Rashifal 2024: 29 जून तक इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान, झेलनी पड़ेगी बड़ी धन हानि

Budh Gochar June 2024: हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर गए है, और वे यहां अगली 29 जून तक रहेंगे। इसके बाद बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध का मिथुन राशि में गोचर संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित कर रहा है। इनमें से 4 राशियां ऐसी है, जिनके लिए बुध का यह गोचर अशुभ फल देने वाला साबित हो रहा है। चलिए जानते है उन 4 राशियों के बारे में -
कर्क राशिफल
(Kark Rashifal)
बुध का मिथुन राशि में प्रवेश कर्क वालों के लिए परेशानी भरा बन गया है। 29 जून तक कर्क राशि वालों का समय मुश्किल परिस्तिथियों में कटेगा। इन जातकों को धन की हानि होने की संभावना प्रबल है। साथ ही खर्च बढ़ेंगे और आर्थिक तंगी महसूस होगी। संभव है किसी से उधार भी मांगने की स्तिथि बन जाए।
वृश्चिक राशिफल
(Vrashchik Rashifal)
बुध गोचर के अशुभ प्रभाव के चलते वृश्चिक राशि के जातकों का दिमाग अनैतिक कार्यों में लगा रहेगा। इन जातकों को गलत तरीके से कमाया हुआ धन नुकसान दे सकता है। कार्यक्षेत्र में ईर्ष्या के चलते कोई सहकर्मी आपको हानि पहुंचा सकता है। विवाहित जीवन में भी उतार-चढ़ाव की स्तिथ बनी रहेगी।
मकर राशिफल
(Makar Rashifal)
बुध का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न करेगा। इन जातकों को स्वभाव के चलते कई दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा बेवजह का गुस्सा नजदीकी रिश्तों में दरार पैदा करने का काम करेगा। ऐसे समय में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और विवाद से दूर रहें।
मीन राशिफल
(Meen Rashifal)
मीन राशि के जातकों से बुध गोचर का अशुभ प्रभाव गलत फैसले करवा सकता है। इसलिए बड़े और अहम फैसले लेने से बचें। बिज़नेस में बदलाव के लिए यह उचित समय नहीं है। लव पार्टनर से विवाद हो सकता है। पार्टनर पर शक करने से तनाव रहेगा। कर्ज लेने से बचें, अन्यथा यह छवि पर दाग लगवायेगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS