Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर महीने में लगने जा रहा है। 18 सितंबर 2024, बुधवार को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले इसी साल मार्च में होली पर चंद्र ग्रहण लगा था। अब जो;

By :  Desk
Update:2024-09-01 23:06 IST
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही ख़त्म होता है।Chandra Grahan 18 September 2024 Rashifal
  • whatsapp icon

Chandra Grahan 18 September 2024: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर महीने में लगने जा रहा है। 18 सितंबर 2024, बुधवार को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले इसी साल मार्च में होली पर चंद्र ग्रहण लगा था। अब जो चंद्र ग्रहण लगेगा, यह इस साल का दूसरा और आखिरी होगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा और 10 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की रहेगी। 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल
(Chandra Grahan Sutak Kaal) 

सनातन धर्म में ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। यही वजह है कि, ग्रहण अवधि में कई कार्य करना बाधित होता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्ति के साथ ही ख़त्म होता है। 18 सितंबर का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

चंद्र ग्रहण 2024 अशुभ राशिफल
(Chandra Grahan Ashubh Rashifal) 

  • - मेष राशि के लिए चंद्र ग्रहण रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति लेकर आएगा। कारोबार में आर्थिक नुकसान संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
  • - कर्क राशि के लिए चंद्र ग्रहण करियर में बदलाव लेकर आएगा। मजबूरी में नौकरी छोड़ सकते हैं। निजी जीवन में परेशानियां आ सकती है। 
  • - तुला राशि के लिए चंद्र गहण कार्यक्षेत्र में मिला-जुला प्रभाव उत्पन्न करेगा। सहकर्मियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
  • - मकर राशि के लिए चंद्र गहण सेहत संबंधी परेशानियां उत्पन्न करेगा। घर के बुजुर्गों के साथ मनमुटाव संभव है। कार्यक्षेत्र में दिक्कत रहेंगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News