Logo
Chandra Grahan Horoscope: खगोल विज्ञान के अनुसार जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते है तो, सूर्य का प्रकाश धरती पर आता है, लेकिन चंद्रमा का नही, इसे ही चंद्र ग्रहण कहा गया है। इसका अर्थ है कि, कुछ समय के लिए चंद्रमा पूर्ण या आंशिक रूप से गायब हो जाता है।

Chandra Grahan Horoscope: खगोल विज्ञान के अनुसार जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते है तो, सूर्य का प्रकाश धरती पर आता है, लेकिन चंद्रमा का नही, इसे ही चंद्र ग्रहण कहा गया है। इसका अर्थ है कि, कुछ समय के लिए चंद्रमा पूर्ण या आंशिक रूप से गायब हो जाता है। हिंदू धर्म और ज्‍योतिष (Jyotish News) में ग्रहण को अशुभ माना गया है। कहते है ग्रहण काल में कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य करना अशुभ होता है। 

इस वर्ष 2024 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष की शुरुआत के साथ ही लग रहा है। पितृ पक्ष के 15 दिनों में पूर्वजों की आत्‍मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान जैसे कार्य किये जाते है, ऐसे में पहले दिन ही चंद्र ग्रहण का प्रभाव अशुभ माना जा रहा है। जानते है इसके नकारात्मक असर के बारे में- 

भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण? 
(Bharat me Kab Lagega Chandra Grahan) 

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024, बुधवार को पितृ पक्ष के पहले श्राद्ध के दिन लग रहा है। इसका नकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर होने वाला है। यह चंद्र ग्रहण राशिचक्र को प्रभावित करेगा, जिसमें से कुछ राशियों के लिए यह बेहद अशुभ रहेगा। जानते है उन राशियों के बारे में- 

इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव

चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मेष, सिंह, मकर और मीन राशि के लोगों के जीवन में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इन लोगों को ग्रहण अवधि में आर्थिक हानि होने की संभावना है। साथ ही इन्हें अपमान, धन हानि या दुर्घटना भी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इन राशियों को चंद्र ग्रहण और उसके 15 दिन बाद तक थोड़ा सावधान रहकर चलना होगा। इस दौरान बेवजह के झगड़े, आर्थिक लेन-देन और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की जरुरत रहेगी।  

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487