Janmashtami Upay 2024: धनवान बनने के लिए जन्माष्टमी उपाय और टोटके, रातों-रात बदलने लगेगी किस्मत

Dhanwan Banane Ke Liye Janmashtami Upay or Totke
X
कृष्ण जन्माष्टमी पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
26 अगस्त 2024 सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जायेगी। यह पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप मे

Krishna Janmashtami Upay: 26 अगस्त 2024 सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जायेगी। यह पर्व प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में सेलिब्रेट किया जाने वाला यह पर्व हिन्दुओं के लिए आस्था और प्रसन्नता का एक अवसर है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आप कुछ ऐसे उपाय कर सकते है, जो आपको धनवान बना सकते है। जानते है उन उपायों के बारे में जो व्यक्ति को धनवान बनाते है।

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा टिप्स 2024
(Janmashtami Puja Tips 2024)

  • - जन्माष्टमी की रात्रि को दक्षिणावर्ती शंख से भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। इसके पश्चात कृष्ण चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  • - जन्माष्टमी की रात्रि को भगवान श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। साथ ही 'क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:' मंत्र का जप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना शुभ रहता है।
  • - जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। उन्हें पीले फूल अर्पित करें। पूजा के बाद कृष्ण मंदिर में जाएं और दर्शन करें।
  • - जन्माष्टमी की रात्रि को भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर-परिवार में धन की बरकत होती है।

धनवान बनने के लिए जन्माष्टमी के उपाय
(Dhanwan Banane Ke Liye Janmashtami Upay)

  • - जन्माष्टमी के दिन केले का पेड़ लगाना शुभ माना गया है। इस पेड़ को लगाने के बाद इसकी रोजाना सेवा करें। जब इस पर फल आने लगे तो इसे दान कर देवें। ध्यान रखें इसके फलों का आप खुद सेवन न करें बल्कि दान कर दें। इस उपाय को करने से परिवार में धन की बरकत होने लगती है।
  • - जन्माष्टमी के दिन ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना शुभ होता है। साथ ही 11 बार ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन की बरकत भी होने लगती है।

जन्माष्टमी पर पान के पत्ते का टोटका
(Janmashtami Par Paan Ke Patte Ka Totka)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को पान का पत्ता अर्पित करें। यह उपाय रात्रि पूजा के दौरान ही करें। अगले दिन पत्ते पर रोली से श्री यंत्र लिखें और घर की तिजोरी अथवा पैसे रखने के स्थान पर रख देवें। ऐसा करने से कर्ज मुक्ति होती है और धन वृद्धि के योग बनते है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story