Vastu Tips for Holi 2025: होली के दिन घर ले आएं ये 4 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से धन की होगी बरसात

सनातन धर्म में होली का त्यौहार विशेष महत्व रखता है। यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 13 मार्च गुरुवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14

By :  Desk
Updated On 2025-03-01 08:04:00 IST
उदयातिथि को देखते हुए होली का त्यौहार 14 मार्च 2025, शुक्रवार को ही मनाया जाएगा।

Vastu Tips for Holi 2025:  सनातन धर्म में होली का त्यौहार विशेष महत्व रखता है। यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 13 मार्च गुरुवार सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए होली का त्यौहार 14 मार्च 2025, शुक्रवार को ही मनाया जाएगा। इस वर्ष होली पर आप 4 वस्तुएं अपने घर लेकर आएं, जिससे घर में धन की आवक बढ़ने लगेगी। जानते है- 

होली के दिन क्या खरीदना चाहिए? 

- चांदी का सिक्का : होली पर घर में चांदी का सिक्का खरीदकर लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जब आप चांदी का सिक्का लेकर आएं तो इसकी पूजा अवश्य करें। इसके पश्चात इस सिक्के को घर की मुख्य तिजोरी में रख देवें। यह उपाय घर में धन की आवक को जारी रखता है। 

- कछुआ : इस वर्ष होली पर धातु से बना कछुआ खरीदकर घर लाना शुभ रहेगा। ध्यान रखें, इस कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र लिखा होना चाहिए। धातु का यह कछुआ होली के दिन घर लाने से घर में चल रही रुपये-पैसे की तंगी दूर होने लगती है। 

- पिरामिड और बंदनवार : वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के समय घर में पिरामिड लाना शुभ रहेगा। इस उपाय से घर-परिवार में धन की बरकत बनी रहेगी। इसके अलावा अशोक के पत्ते से बनी बंदनवार घर के मुख्य द्वार पर लाकर लगा देने से घर में वास कर रही नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News