Vastu Tips for Home: घर में केले का पेड़ लगाना शुभ या अशुभ? जानें सही दिशा, स्थान और अन्य वास्तु नियम

Ghar me Kele Ka Ped Lagane Ki Sahi Disha Kya Hai
X
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है।
सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, इस पेड़ में भगवान

Vastu Tips for Banana Tree in Home: सनातन धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, इस पेड़ में भगवान नारायण स्वयं वास करते है। कई लोग केले के पेड़ को घर में लगाना पसंद करते है तो कुछ नहीं करते है। ऐसे में यह भी जानना जरुरी है कि, केले का पेड़ घर में लगाने के लिए वास्तु शास्त्र क्या कहता है।

तुलसी, मनी प्लांट, बैम्बू ट्री, एरिका जैसे पौधों की तरह केले का पेड़ भी घर में लगाना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि, ये सभी पेड़ घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। साथ ही इनके घर में लगे होने से वास्तु दोषों का प्रभाव भी कम होने लगता है। बावजूद इसके यदि आप केले का पेड़ घर में लगा रहे हैं. तो कुछ वास्तु नियमों का ख्याल रखना आवश्यक होता है, अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। चलिए जान लेते है इसके बारे में।

केले का पेड़ लगाने की सही दिशा
(Kele Ka Ped Lagane Ki Disha)

सनातन धर्म शास्त्रों में केले के पेड़ को लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। हालांकि, इसे पूर्व और उत्तर दिशा में भी लगा सकते है। लेकिन, यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि, अग्नि कोण, दक्षिण और पश्चिम दिशा में केले का पेड़ भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

इसके अलावा, केले का पेड़ ना तो घर के अंदर लगा सकते है और ना ही घर के सामने। केले के पेड़ को घर के पीछे की दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। साथ ही भगवान नारायण की कृपा भी सदैव बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story