Gupt Navratri Long Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि के 9 दिनों का विशेष महत्त्व माना गया है। अभी आषाढ़ मास की गुप्‍त नवरात्रि चल रही है, जो 15 जुलाई 2024 तक रहेंगी। गुप्त नवरात्रि के 9 दिन तंत्र साधना के लिए पवित्र माने गये है। मां दुर्गा के भक्त इन दिनों में घरों में घटस्‍थापना करके 10 मह‍ाविद्याओं की पूजा करते हैं। साथ ही गुप्त नवरात्रि के दिनों में जीवन की परेशानियों और ग्रह दोषों से निजात पाने के लिए आप लौंग से जुड़े विशेष उपाय कर सकते है। 

लौंग के उपाय
(Long Ke Upay) 

- गुप्‍त नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कम से कम 9 या 11 बार अवश्य करें। इस दौरान प्रत्येक बार पाठ के पश्चात एक लौंग अर्पित करें। इसके बाद हर लौंग के दाने को कटोरी में जलाते जाएं। इस उपाय को करने से साधकों को जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी और ग्रह दोष दूर होंगे। 

- आर्थिक तंगी से परेशान लोगों को गुप्‍त नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करनी चाहिए। पूजा में मातारानी के चरणों में 7 लौंग अर्पित करें। इन लौंग को अगले दिन लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार मां की पूजा का नियम बनाएं और उनके चरणों में लौंग अर्पित कर तिजोरी में रखी लौंगों से परिवर्तित कर देवें। साथ ही ध्यान रखें पुरानी लौंग को कपूर के साथ जला देवें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होने लगती है। 

- गुप्‍त नवरात्रि के दौरान प्रत्येक शाम को घर में चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाने से वास्‍तु दोष दूर होते है। घर में सकारात्मक माहौल बनता है। 

- घर को बुरी नजर से बचाने के लिए गुप्‍त नवरात्रि में एक कटोरी में 11 लौंग, 11 कपूर, 11 तेजपत्ता और 11 काली मिर्च के दाने लेवें। इसके बाद मां दुर्गा के बीज मंत्र को जप करें। इसके पश्चात  शाम को कटोरी में रखी सारी चीजों को जला देवें। इस अग्नि से निकलने वाली धुंआ को घर में फैला देवें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।