Guru Gochar Effect 2024: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित करता है। देवगुरु बृहस्पति एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए 13 महीने का समय लेते है। गुरु को सुख-समृद्धि, धन-वैभव, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। मई 2024 में गुरु मेष से निकलकर वृषभ राशि में आ गए थे और मई 2025 तक यही रहेंगे। यहां वे कुबेर राजयोग बना रहे है। इस योग के शुभ प्रभाव से राशिचक्र की 3 राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में -

मेष राशिफल -कुबेर राजयोग 2024
(Mesh Rashifal Kuber Rajyog 2024) 

गुरु गोचर से बन रहे कुबेर राजयोग का सकारात्मक लाभ मेष राशि के जातकों के जीवन पर होगा। इन जातकों की आर्थिक परेशानियों का अंत होने जा रहा है। नौकरीपेशा जातकों को सैलरी में बढ़ोतरी और प्रमोशन मिलने के योग बन रहे है। मई 2025 ताकि देवगुरु के आशीर्वाद से विवाहित जातकों का सुखी और शांतिपूर्ण बीतेगा। इसके अलावा युवा जातकों को आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूरे कर सकेंगे। 

सिंह राशिफल -कुबेर राजयोग 2024
(Singh Rashifal Kuber Rajyog 2024) 

गुरु के गोचर होने से कुबेर योग का निर्मित होना सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों को भाग्य्व का पूरा सहयोग मिलेगा। देश-विदेश की यात्रा करने के भी योग बन रहे है। कारोबारी जातकों को व्यापार में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। युवा जातकों को करियर संवारने के लिए उचित अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि हो सकती है। 

कर्क राशिफल -कुबेर राजयोग 2024
(Kark Rashifal Kuber Rajyog 2024) 

कुबेर राजयोग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों की आर्थिक तंगी दूर होगी। इन जातकों की आमदनी में जबरदस्त तरीके से इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आमदनी के नए स्रोत तैयार होंगे। नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे है। कारोबार में बड़ी डील मिलने की संभावना बन रही है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। विद्यार्थी जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल परिणाम देखने को मिलेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।