Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा पर बन रहा ग्रहों-नक्षत्रों का महासंयोग, 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों और नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य योग निर्मित करेगी। वहीं वृष

By :  Desk
Updated On 2024-07-19 10:42:00 IST
गुरु पूर्णिमा अर्ताथ आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 रविवार को मनाई जायेगी।

Guru Purnima Rashifal 2024: पंचांग अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाई जाती है। यह तिथि 20 जुलाई शाम 05 बजकर 59 मिनट पर शुरू होकर 21 जुलाई, 2024 दोपहर 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसे देखते हुए गुरु पूर्णिमा अर्ताथ आषाढ़ पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 रविवार को मनाई जायेगी। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर बेहद दुर्लभ संयोग बन रहे है, इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग और विष्‍कुंभ योग शामिल है। 

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों और नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है। इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति शुक्रादित्य योग निर्मित करेगी। वहीं वृषभ राशि में मंगल और गुरु की युति है। इन सबका शुभ लाभ 3 राशियों को मिलेगा। जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में - 

वृषभ राशिफल -गुरु पूर्णिमा 2024
(Vrashabh Rashifal Guru Purnima 2024) 

गुरु पूर्णिमा का अवसर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों के अपने माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। गुरु पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योगों के प्रभाव से नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा। ऊंचा पद और प्रतिष्‍ठा मिलेगी। आर्थिक सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। 

सिंह राशिफल -गुरु पूर्णिमा 2024
(Singh Rashifal Guru Purnima 2024) 

सिंह राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योगों का भरपूर लाभ होगा। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा। कारोबार जातकों का बिज़नेस में प्रभाव बढ़ेगा। धन निवेश का लाभ मिलेगा। 

कुंभ राशिफल -गुरु पूर्णिमा 2024
(Kumbh Rashifal Guru Purnima 2024) 

कुंभ राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा पर बन रहे शुभ योगों के प्रभाव से धन निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पैसे कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News