आज रात बन रहा पुष्य अमृत योग: पीपल का पत्ता बदल देगा आपकी किस्मत, करना होगा ये सरल उपाय

Guru Pushya Yoga Upay: कहा जाता है कि ब्रह्मांड में कुछ ऐसे ग्रहों का संयोग होता है, जिससे कई सारे शुभ और अशुभ योग बनते हैं। ग्रहों के संयोग से बने योग से व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात 11 बजकर 32 मिनट पर बहुत ही शुभ योग बनने जा रहा है। इस शुभ योग में एक छोटा सा प्रयोग करने से आपकी मन की कोई भी इच्छा पूरी हो सकती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आज रात कौन सा योग बन रहा है और इस दौरान कौन-कौन से उपाय करने होंगे। साथ ही, इसका लाभ क्या-क्या मिलेगा।
आज रात बनेगा गुरु पुष्य योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात 11 बजकर 32 मिनट से अगले सुबह यानी 27 सितंबर दिन शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 31 मिनट के बीच गुरु पुष्य अमृत योग बन रहा है। मान्यता है कि यह योग बहुत ही लाभदायक होता है। इस योग में किए गए कार्य से जन्मों जन्मांतर के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही मन की सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है। लेकिन इसके लिए आपको एक उपाय करना होगा।
आज रात करें ये चमत्कारी उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात यानी 26 सितंबर की रात 12 बजे पीपल या केले के पत्ते, गंगाजल और हल्दी लें। हल्दी में गंगाजल मिलाकर पीपल या केले के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं। ये स्वास्तिक इंडेक्स फिंगर से बनाएं। स्वास्तिक को इंडेक्स फिंगर से स्पर्श करते हुए सात बार " ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप मन में करें। उसके बाद मन में ही अपनी कोई भी इच्छा जाहीर कर सकते हैं। यह अनोखा समय में आपके मन में जो भी इच्छाएं चल रही हैं वो पूरी हो जाएंगी। क्योंकि इस योग में मांगी गई कोई भी इच्छा बहुत जल्द पूरी होती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, अपनी मनोकामना मांग कर उस पत्ते को एक कागज में मोड़कर सिरहाने रखें। अब आपको अगली सुबह उस कागज को शिवलिंग या पीपल के पेड़ की जड़ के नीचे रखें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय आपको सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाएगी। यह एक चमत्कारी मंत्र है। आप एक बार जरूर आजमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आज बन रहा गुरुपुष्य योग: इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, करने होंगे ये उपाय
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS