Logo
election banner
Guru Vakri in Vrishabha 2024: देव गुरु बृहस्पति आज यानी 9 अक्टूबर को अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। अब अगले 4 महीनों तक कुछ राशियों को कष्ट देंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Guru Vakri in Vrishabha 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देव गुरु बृहस्पति ग्रह की गिनती सभी ग्रहों की तुलना में शुभ ग्रहों में की जाती हैं, क्योंकि गुरु जिन लोगों की कुंडली में गुरु की स्थिति शुभ होती है, वह जातक ज्ञानी, यशस्वी, सुख-समृद्ध और सौभाग्यशाली होता है। लेकिन वहीं जब गुरु उलटी चाल चलने लगते हैं, तो कई राशि के जातकों के जीवन में सुख-सौभाग्य ज्ञान और वैवाहिक जीवन में मुसीबतें आने लगती है। बता दें कि गुरु बृहस्पति आज यानी 9 अक्टूबर को वृषभ राशि में उलटी चाल रहने वाले हैं। ऐसे में यह वक्री कुछ राशियों के बहुत ही नुकसानदायक रहने वाला है।

दृक पंचांग के अनुसार, 9 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर देव गुरु बृहस्पति उलटी चलने वाले हैं। सुख-समृद्धि और सौभाग्यशाली के ग्रह देव गुरु वृषभ राशि में करीब 119 दिन तक उलटी चाल चलेंगे। यानी साल 2024 के फरवरी में सीधी चाल चलने वाले हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति कुछ राशियों को कष्ट देंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इन राशियों के जीवन में आएगा कष्ट

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए गुरु का वक्री बहुत ही अशुभ रहने वाला है। अगले कुछ दिनों तक आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आय में कमी आएगी। कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। इसके साथ ही वाणी में कठोरता आएगी। करियर में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जो आपके विरोधी होंगे वे परेशान करेंगे। कुल मिलकर गुरु का वक्री आपके लिए अशुभ रहने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए गुरु का वक्री कुछ मामलों में ठीक तो कुछ मामलों में खराब रहेगा। साल के अंत तक आपके खर्चों में वृद्धि आएगी। आय में गिरावट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है। जो लोग स्टॉक मार्केट से संबंध रखते हैं उनको कई सारे समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्टॉक मार्केट में घाटा भी लग सकता है। तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही अशुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके पैसे कमाने के सारे प्रयास असफल हो सकते हैं। जहां आप कार्य करते हैं, वहां सीनियर्स के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही चुनौतिपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें-  शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन होगी मां कालरात्रि की पूजा, अभी नोट करें भोग, मंत्र आरती और पूजा विधि

यह भी पढ़ें-  दिवाली के कुछ दिन बाद शनि की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों की अचानक बदेलगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487