Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय, दूर हो जाएंगे जीवन के सारे कष्ट!

सनातन धर्म में गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन विधिवत पूजा-पाठ करने से साधक को मनवांछित फलों की;

By :  Desk
Update:2024-11-13 22:14 IST
सनातन धर्म में गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है।Guruwar Ke Upay aur Totke
  • whatsapp icon

Guruwar Ke Upay: सनातन धर्म में गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन विधिवत पूजा-पाठ करने से साधक को मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन किये जाने वाले विशेष उपाय बताये गए है। इन उपायों की मदद से साधक के जीवन में अटके और बिगड़े काम बनने लग जाते है। साथ ही आर्थिक परेशानी भी दूर होती है। चलिए जानते है उनके बारे में- 

गुरुवार के उपाय और टोटके
(Guruwar Ke Upay Totke)

  • - वास्तु दोष से निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीद कर लाएं। इसमें केसर युक्त दूध डालकर श्री हरि नारायण का अभिषेक करें। 
  • - जीवन में व्याप्त दुखों से निजात पाने के लिए गुरुवार के दिन पूजा में विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने पर सभी मनोरथ सिद्ध होने लगते हैं। 
  • - गुरुवार का व्रत रखने से विवाहित और अविवाहित महिलाओं की मन की इच्छा पूरी होती है। इस दिन व्रती महिलायें गुरुवार व्रत कथा का पाठ भी करें। 
  • - गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को चने की दाल, केला, पपीता, मूंग की दाल और पीले रंग के वस्त्र दान करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। 
  • - कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग के चंदन का टीका लगाएं। इस उपाय से गुरु चांडाल दोष भी दूर होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News