Holi 2025: कब है होली? नोट करें होलिका दहन, होली 2025 तिथि, मुहूर्त, भद्रा और महत्वपूर्ण बातें

Holika Dahan and Holi 2025 Date, Muhurat Timings, and more Details
X
दो दिवसीय होली के पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन धूलेड़ी मनाई जाती है।
सनातन धर्म में होली को दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना गया है। दो दिवसीय होली के पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन धूलेड़ी मनाई जाती है। इस वर्ष होलिका दहन

Holika Dahan & Holi 2025 Date, Muhurat Timings, and more Details: सनातन धर्म में होली को दिवाली के बाद दूसरा सबसे बड़ा त्यौहार माना गया है। दो दिवसीय होली के पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन धूलेड़ी मनाई जाती है। इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च 2025, गुरुवार और धूलेड़ी 14 मार्च 2025, शुक्रवार को मनाई जाने वाली है। होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होता है, जिसका संबंध भक्त प्रहलाद की पौराणिक कथा से जुड़ा है।

बुराई पर अच्छाई या फिर कहे भक्ति और धर्म की जीत का प्रतीक है, होलिका दहन का पर्व। इस दिन लोग घरों से बाहर चौराहे पर होली के दो डांडे को कंडे आदि लगाकर जलाते है, जिसे भक्त प्रहलाद और राक्षसी होलिका के रूप में जलाते है। होलिका दहन के दिन दूसरे दिन धूलेड़ी यानी रंगों का त्यौहार मनाया जाता है। यह दिन ख़ुशी और उत्साह का प्रतीक है। चलिए जानते है इस वर्ष होली और होलिका दहन के शुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

होली 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
(Holi 2025 Date, Muhurat Timings)

इस वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च, 2025 गुरुवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 14 मार्च 2025 शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात्रि 11:26 से 14 मार्च प्रातः 12:19 तक का रहेगा।

होलिका दहन की महत्वपूर्ण बातें
(Important things about Holika Dahan)

होलिका दहन सूर्यास्त के बाद प्रदोष दौरानकरें। जब पूर्णिमा प्रबल होती है, तभी होलिका दहन करें। यह भद्रा के दौरान नहीं करना चाहिए, जो पूर्णिमा के पहले भाग में लगती है। भद्रा पुंछ का समय शाम 06:57 से रात 08:14 और भद्रा मुख का समय शाम 08:14 बजे से रात 10:22 बजे तक का रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story