Holika Dahan 2025 Upay: सनातन धर्म में होली के पर्व को विशेष महत्व दिया गया है। दो दिवसीय होली के इस पर्व का आज पहला दिन है, जिसे 'होलिका दहन' के नाम से जाना जाता है। आज 13 मार्च 2025, गुरुवार को होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात्रि 11:26 से 14 मार्च प्रातः 12:19 तक का रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, होलिका की अग्नि में कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से सभी 9 ग्रहों को प्रसन्न किया जा सकता है।
हर व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां चलती रहती है। कुंडली में ग्रहों की बिगड़ती स्थिति भी जातकों के जीवन को प्रभावित करती है। ऐसी स्थिति में इस तरह की समस्याओं से बचने और उनके समाधान के लिए 'होलिका दहन' की अग्नि से जुड़े उपाय कारगर साबित हो सकते है। चलिए जानते है-
होलिका की अग्नि में अर्पित करें ये चीजें
(Holika Dahan 2025 Upay or Totke)
अगर आप सभी 9 ग्रहों को प्रसन्न करना चाहते है, तो अपने परिवार के सदस्यों का हाथ लगवाकर नीचे दी गई चीजों को होली की अग्नि में अर्पित करें। साथ ही होलिका मां से प्रार्थना करें कि, वे आपके जीवन से सभी कष्टों का शीघ्र निवारण करें और जीवन में सुख-समृद्धि भर देवें। साथ ही 9 ग्रहों का भी ध्यान करें।
- - चंद्र ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच चावल ' अर्पित करें।
- - सूर्य ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच गेहूं' अर्पित करें।
- - शनि ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच उड़द' अर्पित करें।
- - राहु ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच जौ' अर्पित करें।
- - मंगल ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 गुड़ का टुकड़ा' अर्पित करें।
- - गुरु ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 बूंदी का लड्डू' अर्पित करें।
- - केतु ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच तिल' अर्पित करें।
- - शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच मिश्री' अर्पित करें।
- - बुध ग्रह की मजबूती के लिए होलिका दहन की अग्नि में '1 चम्मच हरी मूंग' अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।