Logo
Budh Gochar 2024: बुध 4 सितंबर सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके है। वह 23 सितंबर 2024 तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्‍य राजयोग निर्मित हुआ है।

Budhaditya Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध 4 सितंबर सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके है। वह 23 सितंबर 2024 तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्‍य राजयोग निर्मित हुआ है। यह राजयोग राशिचक्र की 4 अलग-अलग राशियों को प्रभावित करेगा। इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जानते है उन 4 भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

मेष राशिफल -बुधादित्‍य राजयोग 2024
(Mesh Rashifal Budhaditya Rajyog)

बुध का सिंह राशि में प्रवेश सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्‍य राजयोग निर्मित कर रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों का करियर के लिहाज से अच्छा समय है। इन जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही विद्यार्थी जातकों को भिन्न-भिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। 

सिंह राशिफल -बुधादित्‍य राजयोग 2024
(Singh Rashifal Budhaditya Rajyog)

सिंह सूर्यदेव की राशि है। इसी राशि में बुध का प्रवेश हुआ है। बुध के इस गोचर से सिंह राशि में ही बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसके प्रभाव से सिंह राशि के जातकों के जीवन में सफलता के योग बन रहे है। इनके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। 

तुला राशिफल -बुधादित्‍य राजयोग 2024
(Tula Rashifal Budhaditya Rajyog)

तुला राशि के जातकों के जीवन में बुधादित्‍य राजयोग के प्रभाव से कई काम बनेंगे। इन जातकों की लव लाइफ के लिए यह समय बेहद अधिक अच्छा है। सिंगल जातकों को प्रेम की प्राप्ति हो सकती है। विवाह योग बन बन रहे है। कारोबार में धन लाभ के योग है। मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। 

कुंभ राशिफल -बुधादित्‍य राजयोग 2024
(Kumbh Rashifal Budhaditya Rajyog)

मौजूदा समय में कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की उल्टी चाल के कारण कुंभ राशि का जीवन मुश्किलों में है। लेकिन इस बीच बुधादित्‍य राजयोग उन्‍हें कुछ दिनों के लिए राहत दे रहा है। इन जातकों के रुके हुए कार्यों में बुध गोचर अवधि में राहत मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487