Logo
Jitiya Vrat 2024: सनातन धर्म में जितिया व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलायें इस व्रत को संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती है।

Jitiya Vrat 2024: सनातन धर्म में जितिया व्रत को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह व्रत हर वर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलायें इस व्रत को संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जितिया व्रत को विधिवत पूर्ण करने से संतान के जीवन से हर संकट दूर होता है। चलिए जानते है इस वर्ष जितिया व्रत कब है, और इसका शुभ मुहूर्त, पारण और महत्व। 

जितिया व्रत 2024 तिथि 
(Jitiya Vrat 2024 Tithi)

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर 2024, मंगलवार दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 25 सितंबर 2024, बुधवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए यह व्रत 25 सितंबर बुधवार को रखा जाएगा। 

जितिया व्रत 2024 शुभ मुहूर्त 
(Jitiya Vrat 2024 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, 24 सितंबर 2024 को जितिया व्रत के दिन नहाय-खाय की पूजा की जायेगी। 25 सितंबर 2024, बुधवार को जितिया व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। 

जितिया व्रत 2024 व्रत पारण का समय 
(Jitiya Vrat 2024 Paran Time)

धर्म शास्त्रों के अनुसार, जितिया व्रत का पारण तीसरे दिन किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले अष्टमी तिथि पर सुबह स्नान करें और सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इस वर्ष 26 सितंबर, गुरुवार को जितिया व्रत का पारण किया जाना है। इसका शुभ समय सुबह 04:35 से सुबह 05:23 मिनट तक रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487