Logo
Kainchi Dham Se Mile Neem Karoli Baba Ke Kambal Ke Fayde: आज भी कैंची धाम आश्रम में भक्तों को नीम करोली बाबा की उपस्थिति की अनुभूति होती है। आश्रम में वितरित किया जाने वाला कंबल केवल सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि बाबा का पावन आशीर्वाद माना जाता है। इस विशेष कंबल को प्राप्त करने के लिए लोग लाइने लगाकर खड़े रहते है।

Neem Karoli Baba Blessings : नीम करोली बाबा का जीवन प्रेम, भक्ति और सेवा का प्रतीक रहा है। उनके अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अंश अवतार मानते हैं। कहा जाता है कि, आज भी कैंची धाम आश्रम में भक्तों को नीम करोली बाबा की उपस्थिति की अनुभूति होती है। आश्रम में वितरित किया जाने वाला कंबल केवल सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि बाबा का पावन आशीर्वाद माना जाता है। इस विशेष कंबल को प्राप्त करने के लिए लोग लाइने लगाकर खड़े रहते है। 

कैंची धाम से मिले कंबल का क्या करें? 

नीम करोली बाबा के आश्रम से आशीर्वाद स्वरुप मिले कंबल को अपने घर ले आएं और इसे पूजास्थल पर रख देवें। इसके समीप प्रतिदिन दीपक जलाएं और बाबा का स्मरण करें। माना जाता है कि, ऐसा करने पर नीम करोली बाबा की उपस्थिति आपके घर में बनी रहती है। साथ ही उनका आशीर्वाद भी रहता है। 

नीम करोली बाबा के कंबल के फायदे
(Neem Karoli Baba Kambal Benefits)

  • - इस कंबल को घर के मुख्य द्वार पर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। साथ ही यह वातावरण को सकारात्मक बनाये रखती है। 
  • - घर के किसी बीमार व्यक्ति को नीम करोली बाबा का आशीर्वाद स्वरुप मिला कंबल ओढ़ाएं। ऐसा करने से बीमारी और नजर दोष शीघ्र समाप्त होता है। 

कई लोग कैंची धाम से कंबल ले तो आते है, लेकिन उसके प्रति उनकी श्रद्धा नहीं बन पाती है। ऐसे में उस कंबल को इधर-उधर न पटकें बल्कि उसे किसी जरूरतमंद को दें। यह एक पवित्र वस्त्र है, जिसका अनादर करने से नीम करोली बाबा नाराज हो सकते है। कहा जाता है कि, यह कंबल बाबा के भक्तों के लिए रक्षा कवच की तरह काम करता है। श्रद्धा और प्रेम से इस कंबल को घर में स्थान देने पर नीम करोली बाबा की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

CH Govt mp Ad
5379487