Neem Karoli Baba: कैंची धाम से अपने घर ले आओ नीम करोली बाबा की तस्वीर, मिलेंगे ये चमत्कारी लाभ

20वीं सदी के महान संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के अनुयायी आज लाखों की संख्या में है। बाबा भले ही शारीरिक रूप से इस धरती पर मौजूद नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी;

By :  Desk
Update:2025-04-01 07:49 IST
नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम आज एक पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है।Neem Karoli Baba
  • whatsapp icon

Neem Karoli Baba Ki Tasveer Ghar Lane Se Kya Hota Hai: 20वीं सदी के महान संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के अनुयायी आज लाखों की संख्या में है। बाबा भले ही शारीरिक रूप से इस धरती पर मौजूद नहीं है, लेकिन उनके विचार आज भी संसार में जगमगा रहे है। नीम करोली बाबा में आस्था रखने वाले उनके अनुयायी बताते है कि, बाबा पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी। नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम आज एक पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है। कई लोग जानना चाहते है कि, यदि नीम करोली बाबा की तस्वीर घर लाते है तो क्या होगा? चलिए जानते है इस बारे में- 

कैंची धाम से नीम करोली बाबा की तस्वीर लाने के फायदे
(Neem Karoli Baba Ki Tasveer Ghar Lane Ke Fayde)

कैंची धाम से नीम करोली बाबा की तस्वीर घर में लाने से सकारातमक ऊर्जा का संचार होता है। बाबा के अनुयायी भी मानते है कि, यदि उनकी तस्वीर घर में लगी हो तो बाबा का आशीर्वाद उनके परिवार के सदस्यों पर हमेशा बना रहता है। ऐसे में वे बाबा की शक्ति को अपने करीब महसूस करते है। 

कौन थे नीम करोली बाबा? 

नीम करोली बाबा की पहचान एक महान हिंदू संत और सिद्ध पुरुष के रूप में मानी जाती है। बताया जाता है कि, बाबा नीम करोली को कई सिद्धियां प्राप्त थी। महज 17 साल की उम्र में आध्यात्म अपनाने वाले नीम करोली बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन बजरंग बली और उनके भक्तों की सेवा में गुजार दिया। 

कैंची धाम क्या है? 

कैंची धाम आज के समय में एक प्रसिद्द धार्मिक स्थल है। यह जगह उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है। यहां बाबा नीम करोली का आश्रम है और हनुमान जी का मंदिर है। कहते है, जो भी लोग यहां आकर हनुमान जी और बाबा नीम करोली के दर्शनों का लाभ लेता है, उसके जीवन से स्वतः ही कष्ट दूर होने लगते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News