Shami Ke Upay: कर्ज की समस्या हमेशा के लिए होगी दूर!, शनिवार को करें ये 5 चमत्कारी उपाय

X
ज्योतिष ज्ञाताओं की मानें तो शनिदेव की कुदृष्टि से जातक के जीवन में अमंगल होने लगता है। साथ ही ढ़ेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और वह कर्ज में डूबता चला जाता है।
Shaniwar Ke Karj Mukti Upay: न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनिदेव के लिए शनिवार का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिवार को शनिदेव की विधिवत पूजा करने से लोगों के जीवन से परेशानियां कम होने लगती है। ज्योतिष ज्ञाताओं की मानें तो शनिदेव की कुदृष्टि से जातक के जीवन में अमंगल होने लगता है। साथ ही ढ़ेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और वह कर्ज में डूबता चला जाता है। ऐसे में कर्ज मुक्ति के लिए शनिवार के उपाय निम्न है-
शनिवार को करें कर्ज मुक्ति के ये उपाय (Shaniwar Ke Upay)
- - कर्ज मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। पूजा के दौरान शमी को काली उड़द और तिल चढ़ाने चाहिए।
- - कर्ज मुक्ति के लिए घर की पूर्वोत्तर दिशा में शमी का पौधा लगाना शुभ होता है। इसकी प्रतिदिन पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होने लगते है।
- - करियर और कारोबार में तरक्की के लिए शनिवार को शमी के पौधे में जल का अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही इस उपाय से कर्ज मुक्ति में मदद मिलती है।
- - देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें। शमी के पत्ते अपने पर्स में रखें। इससे आर्थिक मजबूती आती है।
- - शनिवार के दिन जरुरतमंदो को उड़द दाल, काले तिल, छाता, काले जूते आदि का दान करें। इससे घर-परिवार की आय और भाग्य में बढ़ोतरी होती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS