Karj Mukti Upay: चमत्कारिक ढंग से उतर जाएगा आपका पूरा कर्ज, करें भविष्य पुराण के ये उपाय

Karj Mukti Upay: हिंदू धर्म शास्त्रों में कर्ज लेना और देना दोनों ही आदतों से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी व्यक्ति अपने जीवनकाल में कर्ज लेना पसंद नहीं करता है, लेकिन परिस्तिथियां उसे कर्ज लेने पर मजबूर बना देती है। मजबूरन व्यक्ति कर्ज ले लेता है लेकिन उसके लिए उसे चुकाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस तरह की विकट स्तिथि से निकलने के लिए हमारे प्राचीन ग्रंथ भविष्य पुराण में कर्ज मुक्ति के निम्न कारगर उपाय सुझाये गए है।
कर्ज मुक्ति मंत्र
(Karj Mukti Mantra)
1. "ओम ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः"
2. "ॐ मंगलमूर्तये नमः"
3. "ओम गं गणपतये नमः"
कर्ज मुक्ति के उपाय
(Karj Mukti Ke Upay)
- - भविष्य पुराण के अनुसार मंगलवार और पूर्णिमा के दिन कर्ज लेने और देने से कर्ज मुक्ति मिलती है।
- - भविष्य पुराण के अनुसार नियमित मंगल स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति जल्द कर्ज मुक्त हो जाता है।
- - भविष्य पुराण के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व कोनों को स्वच्छ रखने से कर्ज मुक्ति मिलती है।
- - भविष्य पुराण के अनुसार लाल रुमाल रखने और हफ्ते में एक बार लाल वस्त्र पहनने से कर्ज मुक्ति मिलती है।
- - भविष्य पुराण के अनुसार बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से कर्ज मुक्ति मिलती है।
भविष्य पुराण के अनुसार मंगलवार या शनिवार को हनुमान मंदिर में तेल और सिन्दूर अर्पित करें। इसके पश्चात हनुमान जी के चरणों का सिंदूर अपने माथे पर लगावें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के ऊपर चढ़ा हुआ कर्ज चमत्कारिक तरीके से उतरने लगता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS