Kartik Maas 2024: सनातन धर्म में कार्तिक महीना बेहद ख़ास माना जाता है। यह महीना भगवान श्री हरि नारायण को विशेष प्रिय होता है। अक्टूबर-नवंबर महीने के बीच की अवधि में पड़ने वाला हिंदी महीना कार्तिक श्री हरि के योग निद्रा से जागने का समय है। इस महीने में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके जीवन में चल रहे आर्थिक संकट भी धीरे-धीरे दूर होने लगते है। चलिए जान लेते है, इस बार कार्तिक महीने की शरूआत कब हो रही है और इस महीने में कौन-कौन से प्रमुख त्यौहार-व्रत आदि आ रहे हैं।

कब से शुरू होगा कार्तिक मास 2024? 
(Kab Se Shuru Hoga Kartik Maas) 

ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल 2024 में कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर शुक्रवार से हो रही है। वहीं इसका समापन 15 नवंबर शुक्रवार को ही होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक महीने में दान कार्य, स्नान अनुष्ठान और उपवास करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति प्राप्त होती है और उसके जीवन में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। 

कार्तिक मास 2024 व्रत और त्योहार लिस्ट
(Kartik Maas 2024 Vrat Tyohar List) 

  • - 20 अक्टूबर, रविवार को करवा चौथ व्रत रहेगा। 
  • - 21 अक्टूबर, सोमवार को रोहिणी व्रत रहेगा। 
  • - 24 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को अहोई अष्टमी हैं। 
  • - 28 अक्टूबर, सोमवार को रामा एकादशी रहेगी। 
  • - 29 अक्टूबर, मंगलवार को प्रदोष व्रत और धनतेरस है। 
  • - 30 अक्टूबर, बुधवार को काली चौदस रहेगी। 
  • - 31 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली है। 
  • - 01 नवंबर, शुक्रवार को अमावस्या और बड़ी दिवाली रहेगी। 
  • - 02 नवंबर, शनिवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट प्रसादी रहेगी। 
  • - 03 नवंबर, रविवार को भाई दूज मनाई जायेगी। 
  • - 07 नवंबर, बृहस्पतिवार को छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा। 
  • - 09 नवंबर, शनिवार को दुर्गाष्टमी व्रत और गोपाष्टमी रहेगी। 
  • - 10 नवंबर, रविवार को अक्षय नवमी मनाई जायेगी। 
  • - 12 नवंबर, मंगलवार को प्रबोधिनी एकादशी मनाई जायेगी। 
  • - 13 नवंबर, बुधवार को प्रदोष व्रत और तुलसी विवाह रहेगा। 
  • - 15 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा व्रत और गुरु नानक जयंती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।