Logo
अक्टूबर माह में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। इस योग के बनने से कुछ राशियों को राजा जैसा जीवन यापन करने का मौका मिलेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Laxminarayan Rajyoga: इस साल यानी 2024 के अक्टूबर महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि अक्टूबर माह में एक नहीं बल्कि दो राशियों में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। पहला राजयोग बुध और शुक्र की युति तुला राशि में होने से बनेगा। बता दें कि अक्टूबर 13 को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में पहले से ही ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह विराजमान हैं।

ऐसे में तुला राशि में दोनों ग्रहों के मिलने से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। बाद में दूसरा राजयोग वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति से बनेगी। ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि जब किसी राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है, तो व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होने लगता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग से दिवाली पर मां लक्ष्मी तुला, वृषभ और सिंह राशि वाले लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए लक्ष्मीनारायण राजयोग का प्रभाव इन राशियों के लिए कैसे लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। अक्टूबर माह में वृषभ राशि वाले जातकों को लाभ ही लाभ होगा। बता दें कि वृषभ राशि वाले जातकों को कारोबार में लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी पदोन्नति की स्थिति बन सकती है। ज्योतिषियों का मनना है कि अक्टूबर का महीना कारोबारियों के लिए बहुत ही लाभ पूर्ण रहेगा। इस माह में किसी बड़े कारोबार में बड़ा हाथ लग सकता है।

सिंह राशि

ज्योतिषियों का मानना है कि लक्ष्मी नारायण राजयोग से सिंह राशि वाले लोगों को काफी लाभ पूर्ण रहेगा। जो लोग नौकरी पेशा वाले हैं उनको सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन अक्टूबर माह के मध्य में थोड़ा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला दर्ज हो सकता है। करियर से संबंधित थोड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। लव लाइफ अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

अक्टूबर माह के मध्य में हो रहे हैं बुध और शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ रहने वाला है। कामकाज में विस्तार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सोई हुई किस्मत जाग उठेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होने वाला है। पूरे परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। यात्रा से आपको मानसिक शांति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- शारीरिक कष्ट और आर्थिक तंगी से निजात दिलाएंगे, जानिये मोर पंख से जुड़े 5 चमत्कारी उपाय

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487