Logo
Karwa Chauth 2024: प्रतिवर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2024: प्रतिवर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार करवा चौथ व्रत वाले दिन शश, गजकेसरी योग,  बुधादित्य, समसप्तक और महालक्ष्मी जैसे राजयोग निर्मित हो रहे है, जो संपूर्ण राशिचक्र को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेंगे। हालांकि, तीन राशियां ऐसी है, जिन्हें इन राजयोगों के निर्मित होने से जबरदस्त लाभ होने वाला है। चुनिंदा 3 राशि के लोगों के जीवन में राजयोगों के प्रभाव से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। चलिए जानते है- 

वृषभ राशिफल - करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024
(Vrashabh Rashifal Karwa Chauth 2024)

करवा चौथ पर बन रहे 5 राजयोगों के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय इन जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन पहले से बेहतर बनेगा। निवेश का अच्छा समय है। 

कन्या राशिफल - करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024
(Kanya Rashifal Karwa Chauth 2024)

कन्या राशि के जातकों के जीवन में करवा चौथ पर बन रहे 5 राजयोग शुभ परिणाम देने वाले रहेंगे। इस राशि के कारोबारी जातकों को नई डील्स मिल सकती है, जिससे अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे। नई नौकरी के योग बनेंगे। युवाओं की शादी में आ रही परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन सुखमयी बनेगा। 

तुला राशिफल - करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024
(Tula Rashifal Karwa Chauth 2024)

करवा चौथ पर बन रहे 5 राजयोग के शुभ प्रभाव से तुला राशि के लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही इनकी तरक्की के द्वार खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनेंगे। विद्यार्थी जातकों को प्रतियोगिक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487