Budh Gochar 2024: इन 3 राशि वालों के लिए भाग्य चमकाने वाला रहेगा नवंबर का महीना, बुध भरेंगे तिजोरी!

दिवाली का महापर्व 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन नवंबर का महीना शुरू होगा, जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध डबल गोचर करने वाले है। बुध 1 नवंबर को;

By :  Desk
Update:2024-10-28 06:29 IST
नवंबर का महीना शुरू होगा, जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध डबल गोचर करने वाले है।lucky horoscope Budh Gochar November 2024
  • whatsapp icon

Mercury Transit November 2024: दिवाली का महापर्व 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन नवंबर का महीना शुरू होगा, जिसमें ग्रहों के राजकुमार बुध डबल गोचर करने वाले है। बुध 1 नवंबर को नक्षत्र गोचर करके अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात वृश्चिक राशि में बुध प्रवेश करेंगे। इसी महीने में 26 नवंबर को बुध वक्री होंगे और फिर 29 नवंबर को अस्त होंगे। बुध की स्थिति में ये सभी बदलाव 3 राशियों को लाभ देंगे। 

मिथुन राशिफल -बुध गोचर नवंबर 2024

बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह है। इस राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना काफी लाभकारी होने वाला है। बुध के डबल गोचर और नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से मिथुन जातक इस महीने में काफी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। करियर में तरक्की के अवसर बनेंगे। वाणी का प्रभाव मजबूत होगा। 

कन्या राशिफल -बुध गोचर नवंबर 2024

बुध का राशि परिवर्तन और नक्षत्र गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों को बुद्धि और ज्ञान के दम पर कई सफलताएं मिलने की प्रबल संभावना है। कारोबारी जातकों को उम्मीद से बेहतर धनलाभ होगा। साथ ही कई फायदेमंद नई डील्स फाइनल हो सकती है। 

तुला राशिफल -बुध गोचर नवंबर 2024

बुध का राशि और नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। इन जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में मनचाहे अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन सफल होगा, विवाह तय हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News