lucky horoscope Guru Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह ढाई साल और गुरु ग्रह एक साल की अवधि में राशि परिवर्तन करते है। इस समय शनि और गुरु, दोनों ही ग्रह वक्री चाल चल रहे हैं। शनि स्वयं की राशि कुंभ में वक्री अवस्था में हैं और गुरु वृषभ राशि में वक्री हो रहे है। दिवाली के दिन भी दोनों ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। इस ख़ास मौके पर शनि और गुरु की वक्री अवस्था चुनिंदा 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाली हैं। 

वृषभ राशिफल -गुरु-शनि वक्री 2024

गुरु और शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि के जातकों के जीवन में खूब धनलाभ के योग बना रही हैं। इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे खुशियां रहेंगी। 

धनु राशिफल -गुरु-शनि वक्री 2024

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु और शनि की उल्टी चाल लाभ दिलाने वाली रहेगी। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उम्मीद से बेहतर सफलताएं मिलेंगी। साथ ही करियर में तरक्की के भी योग निर्मित हो रहे है, जिनका भविष्य में लाभ  मिलेगा। यात्रायें होंगी और आर्थिक मजबूती मिलेगी। 

कुंभ राशिफल -गुरु-शनि वक्री 2024

शनि और गुरु की वक्री चाल कुंभ राशि के लोगों के जीवन को सकारत्मक तौर पर प्रभावित करेगी। इस राशि के जातकों की बेवजह के खर्च पर लगाम लगेगी। साथ ही आर्थिक मजबूती मिलने से तनाव भी कम होगा। धन-दौलत में बढ़ोतरी की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।