Mangal Gochar October 2024: मंगल ग्रह साहस, शौर्य, पराक्रम, भूमि, भवन, भाई, विवाह के कारक है। ज्योतिष के अनुसार, 20 अक्‍टूबर 2024 रविवार को मंगल गोचर करके कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल कर्क राशि में 6 दिसंबर 2024 शुक्रवार तक रहेंगे। मंगल का अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश ज्‍योतिषीय दृष्टि से बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी स्थिति में सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी, जिनमें से 4 को अशुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही मंगल के कर्क में गोचर से मंगल और शनि एक दूसरे से छठे आठवें भाव में होकर षडाष्टक योग निर्मित करेंगे, जो भी अशुभ फल देने वाला होगा। 

मेष राशिफल -षडाष्‍टक योग अक्टूबर 2024
(Mesh Rashifal Shadashtak Yog 2024)

मेष राशि के स्वामी है मंगल, जोकि अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। वे यहां शनि संग मिलकर षडाष्‍टक योग बनाने वाले है, जोकि अशुभ रहेगा। इसकी वजह से मेष जातकों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। साथ ही क्लेश बढ़ेंगे और करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा। साथ ही खर्च और तनाव हावी रहेंगे। 

सिंह राशिफल -षडाष्‍टक योग अक्टूबर 2024
(Singh Rashifal Shadashtak Yog 2024)

सिंह राशि के जातकों के लिए षडाष्‍टक योग और मंगल का गोचर, दोनों ही अशुभ परिणाम देने वाले रहेंगे। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। हाथ आये मौके गंवा देंगे। आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। लव पार्टनर से विवाद संभव है। रिश्तों में तल्खी बनी रहेगी। 

धनु राशिफल -षडाष्‍टक योग अक्टूबर 2024
(Dhanu Rashifal Shadashtak Yog 2024)

मंगल गोचर की वजह से धनु राशि के जातकों का जीवन भी प्रभावित होगा। इन जातकों के जीवन में अच्छा-ख़ासा धन अर्जित होगा, लेकिन दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से चिंतित हो सकते है। करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा। रिश्तों में तल्खी बढ़ सकती है। 

मीन राशिफल -षडाष्‍टक योग अक्टूबर 2024
(Meen Rashifal Shadashtak Yog 2024)

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर कई परेशानियां लेकर आने वाला है। इन जातकों को कारोबार में बड़ा नुकसान होने का डर रहेगा। निजी जीवन भी तनाव से भरा रहेगा। निजी जीवन में कई सारे असमंजस उत्पन्न हो सकते है, जो रिश्तों को ख़राब करेंगे। आंखों की समस्या को नजरअंदाज नहीं करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।