Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, दिवाली पहले 3 राशियां होंगी मालामाल

हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में ग्रहों के सेनापति यानी मंगल ग्रह भी 20 अक्टूबर 2024, रविवार को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है। मंगल;

By :  Desk
Update:2024-10-12 22:19 IST
मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना आदि का कारक ग्रह माना गया है।lucky horoscope Mangal Gochar in Kark Rashi 2024 before Diwali
  • whatsapp icon

Mangal Gochar 2024 Rashifal: हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि में राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में ग्रहों के सेनापति यानी मंगल ग्रह भी 20 अक्टूबर 2024, रविवार को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे है। मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना आदि का कारक ग्रह माना गया है। मंगल के इस गोचर से राशिचक्र की सभी 12 राशियां अलग-अलग तरह से प्रभावित होंगी, जिनमें से 3 राशियों का भाग्य उदय होने वाला है। 

मेष राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Mesh Rashifal Mangal Gochar) 

मंगल का कर्क राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों को नया कारोबार शुरू करने का ये अच्छा समय रहेगा। इसकी वजह से आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, उन्हें कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। 

तुला राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Tula Rashifal Mangal Gochar) 

मंगल का राशि परिवर्तन दिवाली पहले तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इन जातकों के जीवन में चल रहा मौजूदा आर्थिक संकट दूर होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। लंबे समय से चल रही कोई बीमारी दूर होगी और सेहत बेहतर बनेगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। 

कुंभ राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Kumbh Rashifal Mangal Gochar) 

मंगल का कर्क राशि के गोचर कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इन जातकों के दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। इनके प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News