Shukra Transit in Mithun Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह परिवर्तन राशिचक्र को किसी न किसी तरह से प्रभावित अवश्य करता है। इसी क्रम में अब आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक शुक्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन 12 जून 2024 को शाम 06 बजकर 37 मिनट पर होगा। इसके बाद शुक्र 7 जुलाई 2024 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर राशिचक्र की 3 राशियों के लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला रहेगा। जानते है कैसे। 

वृषभ राशिफल
(Vrashabh Rashifal) 

शुक्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम लाने वाला है। इन जातकों को लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिनसे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्तिथि में भी सुधार आएगा। नौकरीपेशा जातकों की परेशानियों का अंत होगा। नई नौकरी की तलाश भी सुखद परिणाम के साथ खत्म होने की संभावना बन रही हैं। कारोबार में जातकों का अच्छा समय फिर से शुरू होगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का अंत होगा। 

तुला राशिफल 
(Tula Rashifal) 

मिथुन राशि में शुक्र का प्रवेश करना तुला राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। इन जातकों के जीवन में कई पुरानी परेशानियों का अंत होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। धर्म के कामों के प्रति रूचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे है। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दूर होगी संबंधो में मजबूती आएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। 

कुंभ राशिफल 
(Kumbh Rashifal) 

कुंभ राशि के लोगों को शुक्र गोचर के चलते शुभ लाभ प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी की तलाश में लगे जातकों की इच्छा भी पूरी होने के आसार बन रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे जातकों की लाइफ में चल रही मुसीबतें कम होंगी। लंबे समय से चल रही कोई पुरानी बीमारी का अंत निकट है। कारोबार में स्तिथि पहले से बेहतर बनेगी, ऐसे में आर्थिक तंगी भी दूर होगी। सेहत भी समय के साथ बेहतर होती चली जायेगी। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।