Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरुर चढ़ाएं ये 5 चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना
26 फरवरी 2025, बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि, इसी तिथि में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। यही कारण है कि महाशिव;
By : Desk
Update:2025-02-25 22:58 IST

Mahashivratri 2025 Shivlinga Puja Samagri: 26 फरवरी 2025, बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि, इसी तिथि में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। यही कारण है कि, महाशिवरात्रि बेहद विशेष हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक़, इस दिन शिवलिंग पर 5 विशेष चीजों को अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते है। साथ ही अपने उन भक्तों की हर मनोकामना को शत-प्रतिशत पूरी करते है। यदि आप भी चाहते है कि, आपका जीवन कष्ट मुक्त रहे तो आप इस महाशिवरात्रि पर 5 विशेष चीजें शिवलिंग पर अर्पित कर सकते है। जानते है उनके बारे में-
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाने वाली 5 चीजें
- सरसों का तेल : महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करने से साधक के जीवन से शत्रुओं का नाश होता है।
- हरे मूंग की दाल : महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर हरे मूंग की दाल चढ़ाने से साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है।
- चने की दाल : महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करने से साधक के भाग्य में बढ़ोतरी होती है।
- काले उड़द की दाल : महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काले उड़द की दाल अर्पित करने से साधक पर से शनि प्रभाव कम होता है।
- लाल मसूर की दाल : महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल अर्पित करने से साधक को कर्ज से मुक्ति मिलती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।