Aja Ekadashi Upay 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को मनाई जायेगी। अजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी व्रत के दिन मनचाही नौकरी प्राप्त करने का उपाय कर सकते है। चलिए जानते है मनचाही नौकरी का अजा एकादशी उपाय। 

मनचाही नौकरी के लिए अजा एकादशी उपाय
(Manchahi Naukri Ke Liye Aja Ekadashi Upay) 

हर महीने में दो एकादशी आती है, लेकिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी इनमें बेहद ख़ास महत्त्व रखती है। अजा एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधकों पर रहती है। यह व्रत किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि इसे करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

युवा विद्यार्थी, चाहे लड़का हो या लड़की  ...कोई भी मनचाही नौकरी प्राप्ति के लिए अजा एकादशी व्रत को कर सकता है। विधिवत और सच्ची आस्था के साथ इस व्रत को पूर्ण करने पर भगवान विष्णु की कृपा से इच्छानुसार नौकरी का फल प्राप्त होता है। इसके लिए व्रत वाले दिन विधिवत विष्णु पूजा जरुरी है। 

अजा एकादशी की पूजा में साधकों को एक सिक्के पर रोली, अक्षत और फूल लेकर भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए। इसे पूजा के बाद लाल कपड़े में बांधकर घर या ऑफिस में रख देना चाहिए। इस उपाय को करने से साधक को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने लगती है और मनचाही नौकरी के योग बनते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।