Logo
Manjan Karte Samay Dhyan Rakhne Vale Vastu Niyam: बाथरूम में मंजन करते समय व्यक्ति को कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए, जो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। साथ ही आपके शरीर को भी स्वस्थ बनाये रखने में सहायक है। चलिए जानते है मंजन करते समय अपनाये जाने वाले वास्तु नियमों के बारे में-

Manjan Ke Liye Vastu Tips: दांतों की सफाई हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा है। प्रतिदिन नहाने से पहले और रात्रि में सोने से पहले अपने दांतों की सफाई करना आवश्यक होता है। ऐसा करने से दांतों में कीड़े नहीं लगते और वे लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते है। अधिकतर लोग मंजन करते समय घर में बने बाथरूम का इस्तेमाल करते है। बाथरूम में मंजन करते समय व्यक्ति को कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए, जो उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। साथ ही आपके शरीर को भी स्वस्थ बनाये रखने में सहायक है। चलिए जानते है मंजन करते समय अपनाये जाने वाले वास्तु नियमों के बारे में- 

मंजन करते समय ध्यान रखने वाले वास्तु नियम
(Manjan Karne Ke Liye Vastu Niyam) 

  • - घर का बाथरूम उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में बेहतर ऊर्जा प्रवाह और सामंजस्य स्थापित होता है। 
  • - घर के बाथरूम को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए। दरअसल, गंदगी से नकारात्मक ऊर्जा आती है और स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा आती है। 
  • - मंजन करते समय पानी का प्रवाह उत्तर दिशा की तरफ होना अच्छा रहता है। ऐसा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। 
  • - मंजन करते समय बाथरूम में एक शीशे की कटोरी में नमक भरकर रखें। इसे हर हफ्ते बदल देवें। इससे नकारातमक ऊर्जा दूर रहती है। 
  • - मंजन करते समय दिमाग में सकारात्मक विचारों का चलना आवश्यक होता है। नकारात्मक विचार मंजन करते समय सेहत बिगाड़ते है। 
  • - मंजन करते समय शांत और स्थिर वातावरण होना भी जरुरी होता है। साथ ही ध्यान रखें गंदे या खराब ब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487