Swapna Shastra in Hindi: सपने में इन 5 तरह से गाय देखने का ये है मतलब, जानें शुभ और अशुभ

Meaning of Cow Seeing in Dream
X
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गाय को देखने का मतलब है कि आपको अपने सभी काम में जल्द सफलता मिलने वाली है।
Swapna Shastra in Hindi: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गाय को देखने का मतलब है कि आपको अपने सभी काम में जल्द सफलता मिलने वाली है। हिंदू धर्म में गाय को मां के रूप

Swapna Shastra in Hindi: हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर स्वप्न का एक विशेष अर्थ होता है। साथ ही हर स्वप्न का एक विशेष फल अवश्य प्राप्त होता है। सपनों की दुनिया काफी रोचक होती है। सपनों में वो सब देखा और महसूस किया जा सकता है, जो सामान्य जीवन में असंभव प्रतीत होता है। एक समय सपनों का संसार विषय पुराण, इतिहास व ज्योतिष तक ही सीमित हुआ करता था, लेकिन अब यह मनोविज्ञान, चिकित्सा विज्ञान में भी शोध का विषय बन चुका है।

हर व्यक्ति अपने जीवन में चाहे बुरे हो या अच्छे, सपने जरूर देखता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक हर एक सपने का विशेष महत्त्व होता है। कई सपने ऐसे भी होते है, जो हमें अंदर तक झकझोर देते है। कभी-कभी सपने हमें हमारे आने वाले भविष्य का भी संकेत देते है, इसलिए कहते है हर सपने के पीछे कोई न कोई वजह होती है, जिसके बारे में स्वप्न शास्त्र में विस्तार से बताया गया है। उन्हीं में से एक है सपने में दिखने वाली गाय, जो जीवन सफलता का प्रतीक हैं।

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में गाय को देखने का मतलब है कि आपको अपने सभी काम में जल्द सफलता मिलने वाली है। हिंदू धर्म में गाय को मां के रूप में पूजा जाता है। कहते है, गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। यही वजह है कि गाय को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पशु माना जाता है। कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। चलिए जानते है कि, यदि सपने में गाय दिखती है तो इसका क्या अर्थ हो सकता है।

सपने में गाय को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय दिखाई देना शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में उन्नति मिलेगी।

सपने में गौ बछड़ा देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गौ बछड़ा देखना भी शुभ है। इसका अर्थ है कि आगामी दिनों में आपको हर कार्य में सफलता और धन लाभ होगा।

सपने में गाय को रोटी खिलाना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय को रोटी खिलाना शुभ है। इसका अर्थ है कि आप दीर्घायु होंगे अथवा लंबी पुरानी बीमारी का अंत जल्द होगा।

सपने में गाय का झुंड देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय का झुंड देखना शुभ है। इसका अर्थ है कि जल्द कारोबार में तरक्की होगी और आप धनवान बनने वाले है।

सपने में मरी हुई गाय देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मरी हुई गाय देखना अशुभ है। इसका अर्थ है कि आगामी दिनों में आप किसी बड़े नुकसान अथवा परेशानी झेल सकते है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story