Mor Pankh Upay: हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन प्रभु श्री कृष्ण के बाल स्वरुप 'लड्डू गोपाल' जी की विधिवत पूजा की जाती है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल का अभिषेक और मनमोहक श्रृंगार करने की परंपरा रही है। साथ ही पूजा के दौरान भोग में माखन-मिश्री पंजीरी अर्पित करने का विधान है। बाल स्वरुप श्री कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में इस त्यौहार को भारत समेत दुनियाभर के देशों में रह रहे सनातन प्रेमी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते है। भारत में यह एक राष्ट्रीय पर्व जैसा ही है। 

इस वर्ष जन्माष्टमी 26 अगस्‍त 2024 सोमवार को मनाई जायेगी। इस दिन श्री कृष्ण के प्रिय बांसुरी और मोर पंख से कुछ विशेष उपाय करें, तो उन पर भगवान की कृपा हो सकती है। ऐसा होने पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन हो सकता है। चलिए जानते है मोर पंख और बांसुरी के उपाय। 

जन्‍माष्‍टमी के उपाय
(Janmashtami Upay) 

  • - सुखी दांपत्‍य जीवन के लिए जन्माष्टमी के दिन बेडरूम में मोरपंख रखें। ऐसा करने पर पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा और झगड़े खत्म होंगे। 
  • - घर के झगड़े-कलह खत्‍म करने के लिए जन्माष्टमी के दिन घर में बांसुरी ले आएं। इसे पवित्र स्थान पर रखें। इससे घर में शांति स्थापित होगी। 
  • - धन प्राप्ति और करियर में तरक्‍की के लिए घर के पूर्व और उत्‍तर पश्चिम दीवार पर मोरपंख लगा देवें। इस उपाय को करने से कुंडली में राहु का अशुभ प्रभाव खत्म होता है। साथ ही करियर में तरक्की के रास्ते भी खुलते है। यही नहीं शरीर भी स्वस्थ रहने लगता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।