Chanakya Niti : व्यक्ति को जान से भी प्यारी होती हैं ये 3 चीजें, आज भी प्रासंगिक है आचार्य चाणक्य की ये बात

Most Valuable Things in Life by Chanakya Niti
X
चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को जीवन में 3 चीजें अपनी जान से भी अधिक प्यारी होती है।
चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री रहे आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री हुआ करते थे। ऋषि चणक के पुत्र चाणक्य कौटिल्य अथवा विष्णुगुप्त नाम से भी विख्यात हुए। उन्होंने अपने जीवन

Most Valuable Things in Life by Chanakya Niti : चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री रहे आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री हुआ करते थे। ऋषि चणक के पुत्र चाणक्य कौटिल्य अथवा विष्णुगुप्त नाम से भी विख्यात हुए। उन्होंने अपने जीवन में एक पुस्तक लिखी, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। आज भी यह पुस्तक प्रासंगिक है और लोगों का मार्दर्शन कर रही है। चाणक्य नीति के अनुसार, हर व्यक्ति को अपने जीवन में 3 चीजें अपनी जान से भी अधिक प्यारी होती है। ये 3 चीजें है- दौलत, औरत और औलाद। इनका जुड़ाव व्यक्ति के जीवन में इस हद तक जुड़ा होता है कि, वह इनके लिए कुछ भी कर गुजर सकता है।

जान से भी प्यारी होती हैं ये 3 चीजें
(Most Valuable Things in Life)

  • - चाणकय नीति के अनुसार, दौलत यानी की धन व्यक्ति के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं की पूर्ति का एक माध्यम है। साथ ही धन समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्ति का भी स्रोत है। जिस भी व्यक्ति के पास अधिक धन होता है, वह उसे रक्षित करने के लिए अपनी जान की भी बाजी लगाने से पीछे नहीं हटता।
  • - आचार्य चाणक्य का मानना था कि, व्यक्ति के जीवन में एक महिला यानी उसकी पत्नी या फिर उसकी प्रेमिका का विशेष स्थान होता है। एक सच्चा जीवनसाथी पुरुष के जीवन को सम्पूर्ण बना देता है। इसलिए पुरुष अपनी प्रेमिका की ख़ुशी और उसकी रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटता है।
  • - एक व्यक्ति का अपने संतान के प्रति प्रेम स्वाभाविक होता है। खून से बने पिता-पुत्र के रिश्ते वंश को आगे बढ़ाते है। औलाद की मुस्कान और उसकी सफलता और उसकी सुरक्षा के लिए हर पेरेंट्स कोई भी परेशानी झेलने के लिए तैयार कहते है। अगर बच्चे की सुरक्षा के लिए जान भी देनी पड़े तो वे पीछे नहीं हटते।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story