Logo
Navratri 2024: दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का सही तरीका क्या है? यहां पढ़ें 9 दिनों तक किस दिन क्या पढ़ें।

Navratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है। वहीं नवरात्रि की समाप्ति 12 अक्टूबर को होगी। ऐसे में दुर्गा सप्तशती हर कोई पढ़ता है लेकिन उसे पढ़ने की सही जानकारी नहीं होती है। यहां जानें दुर्गा सप्तशती पढ़ने की सही जानकारी। अध्याय 1 को प्रथम चरित्र, अध्याय 2,3, 4 को मध्यम चरित्र और अध्याय 5 से लेकर 13 तक को उत्तम चरित्र कहते हैं। जो श्रध्दालुगण पूरा पाठ (13 अध्याय) एक दिन में सम्पन्न करने में सक्षम नहीं हैं, वे नवरात्रि के 9 दिनों में निम्न क्रम से भी दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इसलिए भंडारे में खाना खाने से पाप का भागी बनता है इंसान

किस दिन क्या पढ़ें ?

  • प्रथम दिन- 1 अध्याय
  • द्वितीय दिन- 2 व 3 अध्याय
  • तृतीय दिन-4 अध्याय
  • चतुर्थ दिन- 5,6,7 और 8 अध्याय
  • पंचम दिन-9 व 10 अध्याय
  • षष्ठ दिन- 11 अध्याय
  • सप्तम दिन- 12 व 13 अध्याय
  • अष्टम दिन- मूर्ति रहस्य, हवन व क्षमा प्रार्थना
  • नवम दिन- कन्याभोज

यदि इतना भी आपके पास समय न हो तो लेकिन पाठ करने की श्रध्दा हो तो ऐसे व्यक्ति के लिए विद्वानों ने सिर्फ सिध्द कुंजिकास्तोत्र का पाठ करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं, तो आपका घर धन धान्य से भर जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। haribhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

5379487