Next Chandra Grahan 2024: ज्योतिष के अनुसार साल 2024 में कुल 4 चंद्र ग्रहण लगने है। इनमें से 1 ग्रहण लग चुका है और शेष 2 लगने अभी बाकी है। पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगा था और अब दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा। वहीं अंतिम चंद्र ग्रहण 2 अक्‍टूबर 2024 को लगेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा, सूर्य व पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते है तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर पड़ता है, लेकिन चंद्रमा पर नहीं। यही चंद्र ग्रहण है। 

भारत में कब दिखेगा दूसरा चंद्र ग्रहण? 
(Bharat me Kab Dikhega Dusra Chandra Grahan) 

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 बुधवार को लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा। वहीं सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर यह समापत हो जाएगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटा 29 मिनट की रहेगी। 

भारत में चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय
(Bharat me Chandra Grahan Sutak Kaal Ka Samay) 

भारत में साल का दूसरा व आखिरी दोनों ही चंद्र ग्रहण नजर नहीं आने वाला है। इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा जोकि यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका समेत एशिया के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देने वाला है, लेकिन भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। 

चंद्र ग्रहण के दौरान ध्यान रखें ये बातें

  • - चंद्र ग्रहण काल के दौरान भोजन सेवन नहीं करें। इस दौरान किये गए भोजन को विषाक्त माना जाता है। इसलिए ग्रहण लगने से पहले ही घर में रखें तैयार भोजन-पानी-दूध आदि में तुलसी के पत्‍ते डाल देने चाहिए। 
  • - चंद्र ग्रहण काल के दौरान अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाना गलत माना गया है। यह समय सिर्फ भगवान विष्णु की आराधना करें। 
  • - चंद्र ग्रहण काल के दौरान ईश्वर की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस दौरान पूजा-पाठ न करें बल्कि मंदिर के पट बंद कर दें। 
  • - चंद्र ग्रहण काल के दौरान नाखून काटने, बाल काटने जैसे कार्य न करें। इस दौरान नुकीली धारदार चीजों का इस्‍तेमाल नहीं करें। 
  • - चंद्र ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें। इससे मां और शिशु दोनों को नुकसान हो सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।