Numerology 8 Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण जगह दी गई है। व्यक्ति के जन्म की तारीख के अनुसार अंक शास्त्र का आकलन किया जाता है। अंक शास्त्र व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके भविष्य के बारे में भी जानकारी दे सकता है। यह शास्त्र ठीक वैसे ही है, जैसे राशिफल काम करता है। कहते है मूलांक 8 वाले जातक मिट्टी को भी सोना बनाने की क्षमता रखते है। आज इस कड़ी में हम मूलांक 8 की विषेशताओं की बात करेंगे। 

मूलांक 8 की विशेषताएं 
(Mulank 8 Qualities) 

  • - मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। उनकी कृपा से इस मूलांक के लोग मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। 
  • - मूलांक 8 के लोग अपने कर्मों पर विश्वास करते है। इन लोगों को सफलता की सीढियां चढ़ने में थोड़ा समय लगता है। 
  • - मूलांक 8 के लोगों को अत्यधिक मेहनत करने पर ही शुभ परिणाम मिलते है। इन्हें जिंदगी में फांगना नहीं आता है। 
  • - मूलांक 8 के लोग जीवन में खूब पैसा कमाते है। लेकिन इन्हें बिना मेहनत के कभी भी धन अर्जित नहीं होता है। 
  • - मूलांक 8 के लोग जिदंगी में कभी भी पीछे मुड़ कर देखना पसंद नहीं करते है। इन्हें असफलता से नफरत होती है। 
  • - मूलांक 8 के अधिकांश लोग अपनी मेहनत से जीवन में सरकारी अधिकारी बनने का दमखम रखते है। 
  • - मूलांक 8 के लोगों को सफल व्यापारी भी कहा जाता है। ये लोग अच्छे कुशल कारोबारी सिद्ध होते है। 
  • - मूलांक 8 के अधिकांश लोग आपको नौकरी से अधिक व्यापार करते हुए मिलेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर बेस्ड है। Hari Bhoomi इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।