Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 25 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

25 July ka Ank Rashifal: आज 25 जुलाई 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/07/2024, 2+5+7+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 25 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि कुछ बातों को लेकर के परेशानी हो सकती हैं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के काम में कुछ नया कार्य लेकर आ सकता है। आज आपको पहले से अधिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। वहीं पर आज धन आने की संभावना बन सकती है। लेकिन आज के दिन आपको धनखर्च करने बचें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  काला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का हद तक ठीक रहने वाला है। लेकिन आज के दिन शब्दों से किसी को चोट पहुंचाने से आपको बचना होगा। किसी बात पर झगड़ा हो सकता हैं। व्यापार में लाभ होगा। आज का दिन आपका बेहतर रहेगा। वहीं दिन में चीजें बेहतर होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। और साथ ही आज आप अपने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। रिश्तो में आज के दिन आपको लाभ होगा। 
लकी नंबर: 51,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहने वाला है। परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मित्रता का भाव बढ़ेगा। बुरे दिन का समापन होगा, जिसके कारण तनाव मुक्त महसूस करेंगे। धन आने की संभावना है। खुशी का माहौल बना रहेगा। धन आने के आसार हैं। 

लकी नंबर: 58,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहने वाला है। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव बन सकता है। परंतु कल आने वाले समय में यह कार्य पूरे हो जाएंगे इसलिए अधिक तनाव लेने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। मानसिक तनाव से बचकर के चलिए वाणी पर नियंत्रण रखिए। किसी से यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। साथ ही धन की स्थिति सामान रहेगी।

लकी नंबर:  14,        शुभ भूरा:  भूरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। इसलिए खाने पीने का ध्यान रखकर के चलिए। वहीं पर प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव मुक्त महसूस करेंगे। कोई काम अगर लंबे समय से नहीं हो रहा था तो आज वह पूरा हो जाएगा।
लकी नंबर: 15,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। जो लोग व्यापार करते हैं उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप जवान महसूस करेंगे। साथ ही आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे। जिसकी वजह से अगर आपके और आपका प्रेमी के बीच में कोई भी अनबन हो रही थी तो वह दूर होगी। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 33,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे हैं तो उसका फल आज आपको मिल सकता है। वहीं पर आज के दिन आप लोग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके मित्रों के साथ ही आपके घर के सदस्यों के साथ हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा खाने पीने का ध्यान रखें। धन खर्च होने की संभावना है। 
लकी नंबर: 45       शुभ रंग:  ऑरेज

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मेला जिला रहेगा। वरिष्ठ आपकी तारीफ करेंगे, इसीलिए कोशिश करें कि आज आप मन लगा करके कामकाज करें। अपने कार्य को पूरा भी करें वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी असमंजस में फंस सकते हैं, इसलिए कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर:  34       शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परंतु भाग दौड़ में दिन कब बीतेगा। आपको पता नहीं चलेगा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है लड़ाई झगड़े से बचकर रहे। घर परिवार में लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर: 20       शुभ रंग:  सफेद
 

5379487