Logo
ज्योतिषियों का मानना है कि साल 2024 के पितृपक्ष पर कई सालों बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के प्रभाव से कुछ राशियों को सावधान रहना होगा।

Pitru Paksha Horoscope 2024: साल 2024 में पितृपक्ष की शुरुआत 17 सितंबर दिन मंगलवार से हो रही है और समापन 2 अक्टूबर दिन बुधवार को होगा। पंचांग के अनुसार, इस बार कई सालों बाद पितृपक्ष पर चंद्रग्रहण का साया रहने वाला है। पितृपक्ष की शुरुआत होने के ठीक एक दिन बाद यानी 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण सुबह के 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों का मनना है कि यह ग्रहण मीन राशि में लगेगा।

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, हिंद महासागर और अटलांटिक महासागर की कुछ जगहों पर दिखाई देने वाला है। ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर नकारात्मक पड़ने वाला है। इसलिए उन राशियों को सावधान रहना होगा।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए यह चंद्रग्रहण ग्रहण कष्टकारी माना जा रहा है। ग्रहण के दौरान मेष राशि वाले लोगों को परेशानियां बढ़ सकती है। साथ ही, मानसिक समस्याएं भी हो सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव की भी स्थिति बन सकती है। मन परेशान रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का साया अशुभ मना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कर्क राशि वाले लोगों की अकारण चिंता में बढ़ोतरी हो सकती है। मन में लालच आ सकता है। किसी से द्वेष हो सकता है। ऐसे में आपको लालच से दूर रहना होगा, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों के लिए पितृपक्ष में लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही खतरनाक माना जा रहा है। इसलिए मकर राशि वाले लोग कहीं भी निवेश करने से जितना हो सके उतना बचें। किसी भी फैसले में बड़ो की सलाह जरूर लें, वरना बाद में बड़ा पछतावा हो सकता है। खासकर गाड़ी चलाते समय सावधानी जरूर बरतने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- ये 4 राशि वाले लोग सूर्यग्रहण के दिन कर लें विशेष उपाय, वरना 2 अक्टूबर के बाद घेर लेंगी मुसीबतें

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487