Logo
Raksha Bandhan Date Shubh Muhurat aur Bhadra Kaal Time: रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। यह तिथि इस वर्ष 19 अगस्त की सुबह 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी।

Raksha Bandhan 2024: हिंदू धर्म में रक्षा बंधन का त्यौहार विशेष महत्त्व रखता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को और मजबूत करता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन को उपहार स्वरुप उसकी सदैव रक्षा का वचन देता है। सनातन धर्म की यही खूबसूरती हर किसी को भाती है। इस वर्ष रक्षा बंधन कब है? और राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? ऐसे सभी सवालों का जवाब हम इस लेख में लेकर आये है। 

रक्षाबंधन कब है 2024?
(Raksha Bandhan Kab Hai) 

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार रक्षा बंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। यह तिथि इस वर्ष 19 अगस्त की सुबह 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि को देखते हुए इस बार रक्षा बंधन का पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। 

रक्षाबंधन पर कई शुभ योग 2024 
(Raksha Bandhan Shubh Yog)

रक्षा बंधन पर सर्वार्थसिद्धि योग, बुधादित्‍य राजयोग और शुक्रादित्‍य राजयोग बन रहे है। सूर्य सिंह राशि में बुध के साथ युति कर बुधादित्‍य योग बनाएंगे। दूसरी तरफ सूर्य शुक्र संग मिलकर शुक्रादित्‍य योग भी निर्मित करेंगे। वहीं 19 अगस्‍त 2024 को सुबह 06:08 से सुबह 08:10 तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। 
 
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2024
(Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat) 

  • - 19 अगस्त दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट तक। (करीब 02 घण्टे 37 मिनट)
  • - 19 अगस्त प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक। (02 घण्टे 11 मिनट) 

रक्षाबंधन पर भद्रा काल में न बांधे राखी 
(Raksha Bandhan Bhadra Kaal 2024) 

इस वर्ष रक्षाबंधन पर सुबह से भद्रा काल रहेगा। रक्षाबंधन के दिन भद्रा पूंछ 19 अगस्‍त की सुबह 09:51 से सुबह 10:53 तक रहेगी। इसके बाद रक्षाबंधन भद्रा मुख सुबह 10:53 से दोपहर 12:37 तक रहेगी। भद्रा की समाप्ति 19 अगस्‍त की दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर हो जायेगी। ज्योतिष के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ होता है। भद्रा काल में राखी बांधने से भाई-बहन दोनों के जीवन में संकट उत्पन्न हो सकते है। 
 

5379487