Shani Rahu Yuti 2025: मीन में शनि और राहु की युति, आपके लिए ये 51 दिन कैसे रहेंगे, क्या करें? जानिए

बीते माह मार्च की 29 तारीख से शनिदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया था। यहां उनकी मायावी ग्रह राहु के साथ युति हुई, जो पहले से वहां विराजमान थे। शनि और राहु की इस युति से म;

By :  Desk
Update:2025-04-07 07:49 IST
Shani Rahu Yuti 2025: मीन में शनि और राहु की युति, आपके लिए ये 51 दिन कैसे रहेंगे, क्या करें? जानिएShani Rahu Yuti 2025, sabhi rashi waale 51 din satark rahein
  • whatsapp icon

Shani Rahu Yuti 2025, Rashifal: बीते माह मार्च की 29 तारीख से शनिदेव ने मीन राशि में प्रवेश किया था। यहां उनकी मायावी ग्रह राहु के साथ युति हुई, जो पहले से वहां विराजमान थे। शनि और राहु की इस युति से महासंयोग बना जो अगले 51 दिन तक रहने वाला था, यानी अभी चल रहा है। शनि राहु युति से बन रहा महासंयोग अलग-अलग तरह से सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रहा है। चलिए जानते है सभी राशि के लोगों के लिए यह अवधि कैसी रहेगी? और उपाय- 

मेष राशिफल 2025 शनि राहु युति  (Aries Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
मेष राशि वालों के लिए यह महासंयोग बिल्कुल अच्छा नहीं है। यह संयोग मेष राशि के 12वें भाग में हुआ है। इसकी वजह से नौकरी में बदलाव अथवा कार्यक्षेत्र के स्थान परिवर्तन का योग है। संतान की तरफ से कोई भी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करें। 

उपाय- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करने से परेशानी कम होंगी। 

वृषभ राशिफल 2025 शनि राहु युति (Taurus Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
वृषभ जातकों के लिए यह महासंयोग अच्छा साबित हो रहा है। इन जातकों की आमदनी बढ़ने से इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। रुका हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। करियर में तरक्की के योग निर्मित हो रहे है। 

उपाय - हर शनिवार को शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें। 

मिथुन राशिफल 2025 शनि राहु युति (Gemini Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
मिथुन राशि के लोगों के लिए जीवन में बड़े परिवर्तन का समय है। ये जातक नौकरी छोड़ व्यापार की तरफ जा सकते है। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति का लाभ मिल सकता है। 

उपाय- शनिवार के दिन सामर्थ्य अनुसार खाने-पीने की वस्तुओं का दान करने से लाभ होगा। 

कर्क राशिफल 2025 शनि राहु युति (Cancer Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
कर्क राशि वालों के लिए इस महासंयोग के प्रभाव से मिले जुले परिणाम रहने वाले हैं। अविवाहित है तो शीघ्र विवाह तय हो सकता है। रोजगार में तनाव के चलते स्थान परिवर्तन होने की प्रबल संभावना बन रही है।  पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

उपाय - हर शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ मिलेगा। 

सिंह राशिफल 2025 शनि राहु युति (leo Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
सिंह राशि वालों के लिए यह महासंयोग स्वास्थ्य दृष्टि से अच्छा नहीं है। वाहन सावधानी से चलाना होगा, अन्यथा दुर्घटना का भय है। नौकरी या कारोबार जैसा चल रहा है चलने दीजिए, कोई भी रिस्क लेने से परेशानी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़े निर्णय बिना सोचे समझे लेने से नुकसान होगा। 

उपाय - एक लोहे का छल्ला मध्यमा उंगली में धारण करें। 

कन्या राशिफल 2025 शनि राहु युति (Virgo Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
यह महासंयोग कन्या जातकों के संतान के साथ मुश्किलें बढ़ाने वाला है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आना तय है। विवाहित जातक पार्टनर के साथ संबंधों का विशेष ख्याल रखें। करियर में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे है। अविवाहितों का मनचाहा विवाह योग प्रबल है। 

उपाय - प्रतिदिन शाम को शनि मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करना है। 

तुला राशिफल 2025 शनि राहु युति (Libra Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
शनि राहु का यह योग तुला राशि के लिए अच्छा रहेगा। इनके जीवन की तमाम मुश्किल लग रही चीजों में सुधार होगा। जीवन बेहतर होना शुरू होगा। स्वास्थ्य और धन प्राप्ति के लिए यह समय बेहतर बना हुआ है। प्रेम प्रसंग में थोड़ा सावधानी बरतें, कोई दिक्क्त बन सकती है। 

उपाय - हर शनिवार को खाने पीने की चीज़ों का सामर्थ्य अनुसार दान करें।

वृश्चिक राशिफल 2025 शनि राहु युति (Scorpio Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
वृश्चिक जातकों के हर काम में बाधा उत्पन्न होगी, लेकिन प्रयास करने से ये हल हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। विवाहित जातकों की संतान के विवाह के योग बनने की प्रबल संभावना है। युववाओं का मनचाहा विवाह हो सकता है। 

उपाय - शनिवार को पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा। 

धनु राशिफल 2025 शनि राहु युति (Sagittarius Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
शनि राहु का महासंयोग धनु जातकों के करियर में व्यस्तता बढ़ा देगा। इन पर काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में कोई भी रिस्क लेने से परेशानी बढ़ेगी, इसलिए जैसा चल रहा है,  वैसा चलने दे। विदेश यात्रा के प्रबल योग है। 

उपाय - हर रोज़ शनि मंत्र 'ॐ शंशनैश्चराय नमः' का जाप करने से लाभ होगा। 

मकर राशिफल 2025 शनि राहु युति (Capricorn Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
शनि का राहु के साथ मिलन करियर में लाभ देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन, ट्रांसफर की संभावना है। नई नौकरी के योग बन रहे है। रुके हुए कार्य भी पूरे होने जा रहे हैं। जीवन में संपति और धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना होगा। 

उपाय - किसी भी शनिवार को लोहे का छल्ला धारण कर लें, अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशिफल 2025 शनि राहु युति (Aquarius Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
कुंभ राशि जातक महासंयोग अवधि में अपनी सेहत का ध्यान रखे। व्यर्थ का तनाव शारीरिक अवस्था को और ख़राब कर सकता है। करियर में किसी भी तरह की लापरवाही न करें, अन्यथा नुकसान संभव है। जीवनसाथी और पिता के साथ रिश्तों में तल्खी हो सकती है। 

उपाय - खाने- पीने की चीज़ों का सामर्थ्य अनुसार दान करने से लाभ होगा। 

मीन राशिफल 2025 शनि राहु युति (Pisces Horoscope 2025 Shani Rahu Yuti)
शनि राहु की यह युति मीन राशि में बन रही है। इसलिए सबसे अधिक प्रभावित ये जातक हो रहे है। इन जातकों को करियर में नुकसान झेलना पड़ेगा। सेहत में  उतार चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तों में इमोशंस समस्या पैदा करेंगे। करीबी रिश्तों में तल्खी बनी रहेगी। 

उपाय - शांत रहकर समय को निकालें। हर शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाने से लाभ होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News