Logo
Sawan me Janme Logo Ki Khasiyat: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्म लेने वाले बच्चे बेहद खास स्वभाव के होते है। कहा जाता है कि सावन में जन्मे बच्चों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। यही नहीं इन लोगों का स्वभाव भी दुनिया के अन्य लोगों से काफी अलग दिखाई पड़ता है।

Sawan Bron People Nature: सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना गया है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्म लेने वाले बच्चे बेहद खास स्वभाव के होते है। कहा जाता है कि सावन में जन्मे बच्चों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। यही नहीं इन लोगों का स्वभाव भी दुनिया के अन्य लोगों से काफी अलग दिखाई पड़ता है। चलिए विस्तार से जानते है सावन में जन्मे लोगों के स्वभाव के बारे में। 

सावन में जन्में लोगों की खासियत
(Sawan me Janme Logo Ki Khasiayat) 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोगों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है। ऐसे लोग दिल के साफ होते है। ये लोग किसी भी निर्णय को दिमाग से नहीं बल्कि दिल से लेते है। हालांकि, भावनाओं में आकर कई बार गलत फैसले ले लेते है, जिसका इन्हें नुकसान भी होता है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोग रिश्तों और प्यार के मामले में ईमानदार रहते है। ये अपने जीवनसाथी अथवा पार्टनर का जीवनभर साथ निभाते है। ऐसे लोग अपने स्वभाव से सभी को आसानी से आकर्षित कर लेते है। इनकी ईमानदारी रिश्तों को मजबूत करती है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोग मन में किसी भी तरह का छल-कपट नहीं रखते है। इनका स्वभाव शांत व सरल होता है। 

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्म लेने वाले लोग जिस भी क्षेत्र में कदम रखते है, इन्हें सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही ऐसे लोगों को खेल और व्यापार क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना प्रबल बनी रहती है। इन लोगों की आर्थिक स्तिथि मजबूत होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487