Logo
Sawan Month Shiv Puja Vidhi: सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करना काफी आसान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में प्रतिदिन स्नान करें। इसके बाद शिवालय में शिवलिंग के ऊपर एक लोटा जल अर्पित करें।

Sawan 2024: सावन का महीना शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को साल के इस विशेष महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन का महीना देवों के देव भगवान महादेव को समर्पित है। इस पूरे माह शिव भक्त अपने प्रभु की भक्ति में लीन रहते है। 21 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जायेगी। इसके बाद ही 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो जायेगी, जो 19 अगस्त को पूर्णिमा के साथ खत्म होगा। इसी दिन रक्षाबंधन पर्व भी रहेगा। 

शिव को क्यों प्रिय है सावन महीना? 

माना जाता है कि, श्रावण मास में चातुर्मास के कारण भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते है। उनकी अनुपस्तिथि में भोलेनाथ ही इस सृष्टि का सञ्चालन करते है। इस दौरान भोलेनाथ जाग्रत अवस्था में माता पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर ही वास करते है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार सती के रूप में अपने पिता दक्ष प्रजापति के यहां प्राण त्यागते समय मां पार्वती ने शिव जी को ही पति के रूप में अगले जन्म में प्राप्त करने का संकल्प लिया था। मां ने अपना यह संकल्प पूरा किया और अगले जन्म में हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में अवतरित हुई। इसके पश्चात उन्होंने सावन माह में ही शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। माना जाता है कि, इसी वजह से भगवान भोलेनाथ को सावन का महीना बेहद प्रिय है। 

सावन में भोलेनाथ को कैसे करें प्रसन्न? 

सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करना काफी आसान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में प्रतिदिन स्नान करें। इसके बाद शिवालय में शिवलिंग के ऊपर एक लोटा जल अर्पित करें। साथ ही प्रभु को बिल्व पत्र भी अर्पित कर दें। ऐसा करने से भोलेनाथ का आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487