Shami Plant Vastu Tips: घर में पेड़-पौधे लगाना सभी को पसंद होता है। हिंदू परिवारों में अक्सर लोग तुलसी और मनी प्लांट के पौधे अवश्य लगाते है। हिंदू धर्म में अधिकांश पेड़-पौधों का संबंध देवी-देवताओं से माना गया है। जैसे कि तुलसी के पौधे का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। इसी तरह मनी प्लांट को लगाने का संबध भी पैसे के आगमन से जोड़ा गया है। ऐसा ही एक पौधा और है, जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है। चलिए जानते है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के ग्रह दोषों को दूर करने या कमजोर ग्रहों को मजबूत करने के लिए कुछ विशेष पेड़-पौधों की पूजा भी की जाती है। इसी कड़ी में हम एक ऐसे पौधे की बात करेंगे, जिसका संबंध कर्मफलदाता शनिदेव से है। हम बात कर रहे है 'शमी के पौधे' की जिसे वास्तु शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह पौधा हर-परिवार में धन-दौलत की कमी नहीं होने देता है। यह पौधा घर के सदस्यों को तरक्की प्रदान करता है। 

वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार घर में लगा हुआ श‍मी का पौधा किस्‍मत बदल सकता है। इसका कनेक्‍शन शनि देव से माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि की कृपा जहां कंगाल को करोड़पति बना देती है, वहीं शनि की टेढ़ी नजर राजा को रंक भी बना सकती है। इसलिए शनिकृपा रखने के लिए घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। शमी के पौधे को शनिवार के दिन ही घर में लगाना सही माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना उत्तम माना गया है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत बालकनी या दक्षिण दिशा, पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में भी शमी के पौधे को लगाया जा सकता है। इसके अलावा ध्यान रखें शाम के समय में शमी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखें। कहते है इससे शनिदेव प्रसन्न होते है और कष्टों का हरण करते है।