Logo
Shani Margi 2024: शनि देव सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। शनि देव दिवाली बाद अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों की अचानक किस्मत बदल सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Shani Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का राशि या नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना गया है। जब भी शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे धीमी गति से चाल चलने वाला ग्रह माना गया है। माना जाता है कि शनि देव एक राशि से दूसरे राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का समय लग जाता है।

शनि का गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर लंबे समय तक दिखाई देता है। शनि देव सभी जातकों के कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। इसलिए इन्हें कर्मफल के दाता और न्याय के देवता कहा जाता है।

दृक पंचांग के अनुसार, शनि देव इस समय स्वयं की त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। लेकिन, दिवाली के बाद शनि देव अपनी चाल में बदलाव करेंगे। शनि देव की चाल में बदलाव होने से तीन राशि के जातकों की किस्मत अचानक बदलने वाली है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि किन-किन राशियों की किस्मत बदल सकती है।

इन राशियों की बदलेगी किस्मत

मकर राशि

शनि के मार्गी होने से मकर राशि वाले जातकों के अच्छे समय शुरू हो जाएंगे, क्योंकि मकर राशि की कुंडली में शनि पहले और दूसरे घर के स्वामी है। ऐसे में मकर राशि वाले जातकों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इसके साथ ही, जातक को जल्द कर्ज से मुक्ति मिलेगा। धन संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। नौकरी में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा खासा रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातकों की कुंडली में शनि दसवें भाव में मार्गी होंगे, ऐसे में शनि की सीधी चाल वृषभ राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाली है। माना जा रहा है कि वृषभ राशि वाले जातकों के करियर में चली आ रही परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। नौकरी में आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कारोबार में धन का लाभ होगा।

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वाले जातों के लिए शनि देव की चाल में बदलाव किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि शनि देव आपकी कुंडली के छठे भाव में ही मार्गी होंगे। ऐसे में आपको बेवजह खर्चों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, करियर के लिहाज से यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। शनि देव की कृपा से आपको कारोबार में दोगुना मुनाफा हो सकता है। साथ ही, कारोबार में खूब लाभ भी मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अष्टमी-नवमी पर चढ़ाएं मां दुर्गा को गुड़हल का फूल, सालों भर बनी रहेगी घर में खुशियां

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487