Shani Margi 2024 Rashifal: कर्म-फल दाता शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते है। शनि व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालते है। ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव 3 अक्‍टूबर 2024 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके है। इसके बाद अब दिवाली के बाद 15 नवंबर 2024 को शनि कुंभ राशि में मार्गी होंगे। शनिदेव की यह सीधी चाल संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित करेगी, लेकिन 4 राशियां ऐसी है, जिन्हें इसका भरपूर लाभ मिलेगा। चलिए जानते है- 

वृषभ राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Vrashabh Rashifal Shani Margi 2024)

शनि की सीधी चाल दिवाली बाद वृषभ राशि के लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी। इन जातकों के जीवन में चल रही कई परेशानियां स्वतः ही हल होने लगेंगी। शनि मार्गी अवधि के दौरान वृषभ जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये जातक कारोबार और नौकरी में तरक्की करेंगे। 

मिथुन राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Mithun Rashifal Shani Margi 2024)

मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि की सीधी चाल शुभ प्रभाव देने वाली रहेगी। इन जातकों को विशेष तौर पर कारोबार में सफलताएं मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा जीवन में एक के बाद एक अच्छी सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि का विस्तार होगा। 

कुंभ राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Kumbh Rashifal Shani Margi 2024)

शनि की मार्गी चाल कुंभ राशि के लोगों के जीवन को प्रभावित करेगी। इन जातकों के जीवन में चल रहे कष्टों का स्वतः ही निवारण होने लगेगा। कुंभ जातकों के जीवन में चल रहे बेवजह के खर्चों पर लगाम लगेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और पैसे की तंगी दूर होगी। सबसे ख़ास है ये है कि भाग्य पूरा साथ देगा। 

मीन राशिफल -शनि मार्गी 2024
(Meen Rashifal Shani Margi 2024)

शनि की सीधी चाल मीन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाली रहेगी। इस राशि के वो जातक, जो नया काम शुरू करना चाहते है, वो इस अवधि में कर सकते है। शनि के शुभ प्रभाव से मीन जातकों को करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।