Shani Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और नवरात्रि के पहले दिन ही कर्मफल के दाता शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र में कुल राशियों की संख्या 12, ग्रहों की संख्या 9 और नक्षत्रों की संख्या 27 है। सभी नक्षत्रों का अपना एक स्वामी ग्रह होता है। ऐसे में शनि देव जिस नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, उसका स्वामी ग्रह राहु है। यानी शनि देव राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि का कब नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है और इस परिवर्तन से किन-किन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है।

कब होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन

दृक पंचांग के अनुसार, शनि देव 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शनि का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ है। शनि देव 3 अक्टूबर दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिसका सकारात्मक प्रभाव मेष, मिथुन और कुंभ राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। तो आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

शनि नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग कारोबार करने के बारे में विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ माना जा सकता है। कारोबार में मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन सुख-शांति से बिताएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए शनि का गोचर शुभ हो सकता है। शनि महाराज की कृपा से कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। जो लोग व्यापारी है उन्हें कारोबार के संबंध में कहीं दूर यानी विदेश की यात्रा करना पड़ सकता है। यह यात्रा शुभ साबित होगा। यात्रा के दौरान किसी नए कारोबारी से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपके तरफ हो सकता है। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

कुंभ राशि

नवरात्रि में शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना अति शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके मन की सारी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा बहुत ही शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर में बनेगा लक्ष्मीनारायण राजयोग, इन 3 राशि के लोग बिताएंगे राजा जैसा जीवन

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।