Shaniwar Ke Upay: कुंडली में शनि की स्थिति होगी मजबूत, शनिवार के दिन करें ये 5 विशेष उपाय

सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते है। किसी भी व्यक्ति को सफल खुशहाल जीवन जीने के लिए शनि कृपा;

By :  Desk
Update:2024-11-29 22:08 IST
किसी भी व्यक्ति को सफल खुशहाल जीवन जीने के लिए शनि कृपा की आवश्यकता होती है।Shaniwar Ke Upay for Saturn Storng Position in Kundali
  • whatsapp icon

Shaniwar Ke Upay: सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते है। किसी भी व्यक्ति को सफल खुशहाल जीवन जीने के लिए शनि कृपा की आवश्यकता होती है। यदि कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है, तो जातक अच्छा जीवन व्यतीत करता है। लेकिन यदि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो तो जातक का जीवन तमाम परेशानियों से घिर जाता है। इसलिए शनि प्रसन्न होने चाहिए। 

अच्छे कर्मों के लिए अच्छा फल और बुरे कर्मों के लिए दंड  ..शनिदेव की यही नियति है। यदि आपके ऊपर शनि का प्रकोप चल रहा है, तो आपको शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए, इसके लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। चलिए जानते है शनिवार के उन विशेष उपायों के बारे में- 

शनिवार के उपाय और टोटके
(Shaniwar Ke Upay aur Totke)

  • - शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करने से शनि कृपा प्राप्त होती है। इस दिन मांसाहार का त्याग करें और जरूरतमंदों को सामर्थ्यनुसार दान करें। 
  • - शनिवार के दिन काली गाय को उड़द की दाल या तिल खिलाना शुभ माना गया है। इस उपाय से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होने लगती है। 
  • - शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पीपल पेड़ पर जल चढ़ाते वक्त ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। इस उपाय से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते है। 
  • - कर्ज मुक्ति के लिए शनिवार के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाने और उसके माथे पर कुमकुम तिलक लगाने शीघ्र लाभ प्राप्त होता है। 
  • -शनिवार के दिन सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर इस तेल को दान कर दें। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर कृपा बरसाते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News